लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने "शव सेना" वाली टिप्पणी को लेकर अमृता फडणवीस की आलोचना की

By भाषा | Updated: November 13, 2020 18:00 IST

Open in App

मुंबई, 13 नवंबर शिवसेना ने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की ‘शव सेना’ संबंधी टिप्पणी के लिए शुक्रवार को आलोचना की और कहा कि उन्हें यह समझना चाहिए कि वर्णमाला का हर अक्षर महत्वपूर्ण होता है।

अमृता फडणवीस ने बृहस्पतिवार को उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना पर हाल में संपन्न बिहार विधानसभा चुनावों में उसके खराब प्रदर्शन को लेकर कटाक्ष किया और उसे ‘शव सेना’ कहा था।

महाराष्ट्र में एमवीए सरकार का नेतृत्व करने वाली शिवसेना ने अमृता फडणवीस पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें अपने खुद के नाम में शामिल अक्षरों के महत्व को समझना चाहिए।

शिवसेना प्रवक्ता नीलम गोरे, जो विधान परिषद में उप सभापति भी हैं, ने एक बयान में कहा, ‘‘अपने नाम से 'अ' अक्षर को ‘मृत’ अवस्था में मत ले जाइए। अपने नाम अमृता में 'अ' के महत्व को समझिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिवाली के शुभ अवसर के दौरान अपने दिमाग में बुरे विचार मत लाइए।’’

गोरे ने कहा, ‘‘आपको शिवसेना के नाम को गलत ढंग से कहने से कोई लाभ नहीं होगा।’’

गौरतलब है कि अमृता फडणवीस ने ट्वीट किया था, ‘‘वास्तव में चल क्या रहा है? शव सेना ने बिहार में अपनी ही सहयोगी (कांग्रेस) को खत्म कर डाला। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे महाराष्ट्र को कहां ले जा रहे हैं, लेकिन बिहार को सही जगह पर लाने के लिए धन्यवाद।’’

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बिहार में भाजपा के चुनाव प्रभारी थे, जहाँ उनकी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है।

शिवसेना ने बिहार में कुछ सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह अपना खाता भी खोलने में नाकाम रही और उसके अधिकतर उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा