लाइव न्यूज़ :

शीला दीक्षित ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रियंका गांधी मामले को लेकर दिया था आखिरी निर्देश

By भाषा | Updated: July 21, 2019 08:36 IST

Open in App

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख के तौर पर शीला दीक्षित का पार्टी कार्यकर्ताओं को आखिरी निर्देश था कि अगर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच गतिरोध शनिवार को भी खत्म नहीं हो तो वे भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करें। कैबिनेट के एक पूर्व सहयोगी ने यह जानकारी दी।

शुक्रवार को दिल्ली कांग्रेस ने दीक्षित की ओर से जारी संदेश में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी को हिरासत में लिये जाने के विरोध में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर व्यापक प्रदर्शन के लिये जुटने का अनुरोध किया था।

प्रदर्शन स्थल पर वह नजर नहीं आयी और प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसुफ ने किया था। गतिरोध खत्म नहीं होने की स्थिति में शुक्रवार शाम को हालांकि उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को अगले दिन (शनिवार को) भी प्रदर्शन करने का निर्देश दिया था।

नम आंखों के साथ किरण वालिया ने कहा, ‘‘अगर आज भी उत्तर प्रदेश सरकार और प्रियंका गांधी के बीच गतिरोध खत्म नहीं होता तो दिल्ली कांग्रेस भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करती। दिल्ली प्रदेश प्रमुख के तौर पर शुक्रवार शाम को दिया गया यह शीला दीक्षित का आखिरी निर्देश था।’’

वालिया दीक्षित के मंत्रिमंडल में मंत्री थीं। पूर्व मुख्यमंत्री को उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक उत्तर प्रदेश की बात है तो घटनाओं ने अलग मोड़ ले लिया नहीं तो हमलोग प्रदर्शन करने वाले थे।’’ सोनभद्र में जमीन विवाद को लेकर हुए हत्याकांड पर प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच गतिरोध शनिवार को खत्म हो गया। 

टॅग्स :शीला दीक्षितप्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप