लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता ने कहा- कभी-कभी शीला दीक्षित अकड़ू अधिकारियों से काम निकलवाने के लिए उन्हें नाश्ते पर बुलाती थीं

By भाषा | Updated: July 22, 2019 03:55 IST

यूसुफ 2001 से 2013 तक दीक्षित के मंत्रिमंडल में शामिल थे। उन्होंने नागरिक एवं खाद्य आपूर्ति और परिवहन जैसे विभाग संभाले थे। एक दिन वह एक ऐसे अधिकारी के संबंध में शीला से बातचीत करने गए, जो काम नहीं करने के लिए जाने जाते थे।

Open in App

कांग्रेस नेता हारून यूसुफ दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को एक ऐसी नेता के रूप में याद करते हैं, जिन्हें नाश्ते के वक्त लोगों को आमंत्रित करना बेहद पसंद था। दीक्षित ने एक सख्त अधिकारी से निपटने के लिए यूसुफ को भी ऐसा ही करने का सुझाव दिया था।

यूसुफ 2001 से 2013 तक दीक्षित के मंत्रिमंडल में शामिल थे। उन्होंने नागरिक एवं खाद्य आपूर्ति और परिवहन जैसे विभाग संभाले थे। एक दिन वह एक ऐसे अधिकारी के संबंध में शीला से बातचीत करने गए, जो काम नहीं करने के लिए जाने जाते थे।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैं दूसरा अधिकारी देने की मांग ले कर दीक्षित के पास गया। उन्होंने कहा कि कुछ नहीं किया जा सकता क्योंकि वह पहले ही उप राज्यपाल से इस बारे में बात कर चुकीं हैं और उन्होंने उनके अनुरोध को खारिज कर दिया है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित अधिकारी से काम कराने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। यूसुफ ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे अगले दिन अधिकारी को नाश्ते पर बुलाने को कहा।’’

उन्होंने बताया कि यह युक्ति काम कर गई और उन्होंने अधिकारी के साथ मिल कर कई परियोजनाओं पर काम किया। यूसुफ के मुताबिक दीक्षित अपने कैबिनेट सहकर्मियों सहित लोगों को नाश्ते पर बुलाती थी और उन्हें खुद से नाश्ता परोसने में आनंद आता था।

टॅग्स :शीला दीक्षितकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'