लाइव न्यूज़ :

Sheikh Shahjahan Arrest: संदेशखाली मामले में आरोपी शेख शाहजहां को TMC ने पार्टी से किया सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला

By आकाश चौरसिया | Updated: February 29, 2024 15:42 IST

संदेशखाली में यातना, यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के मुख्य आरोपी शेख शाहजहां को टीएमसी से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंदेशखाली मुख्य आरोपी शेख शाहजहां को टीएमसी से निलंबित कियाअब टीएमसी ने प्रधानमंत्री के समक्ष रखी ये बड़ी शर्तपश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा, इस केस को CBI को ट्रांसफर करें

Sheikh Shahjahan Arrest: संदेशखाली में यातना, यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के मुख्य आरोपी शेख शाहजहां को टीएमसी से 6 साल के लिए निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के प्रतिपक्ष नेता सुबेंधु अधिकारी, असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा को गिरफ्तार करके दिखाएं। 

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को दावा किया कि संदेशखाली मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के शेख शाहजहां ने पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमला करने वाली भीड़ को उकसाने की बात कबूल की है। वहीं, पश्चिम बंगाल अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शाहजहां शेख के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच का जिम्मा संभाल लिया है।

 टीएमसी नेता शाहजहां शेख को उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखान से गिरफ्तार किया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, "हम उसके (शेख के) खिलाफ दर्ज मामलों की जांच करेंगे, उसे पूछताछ के लिए भवानी भवन (बंगाल पुलिस मुख्यालय) लाया गया है।" बृहस्पतिवार तड़के पकड़े गए शेख को बशीरहाट की एक स्थानीय अदालत ने शेख को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा, उसके बाद उसे भवानी भवन लाया गया।

कथित राशन घोटाले में उनके घर पर छापेमारी के दौरान पांच जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हमले से जुड़े दो मामलों में उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 147 (दंगा) और 307 (हत्या का प्रयास) शामिल है।

दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "इस केस को CBI को ट्रांसफर करें, संदेशखाली के लोग न्याय चाहते हैं। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि वह लोगों को न्याय देगी। 10 मार्च को राजबाड़ी में एक जनसभा होगी। मिनाखा और संदेशखाली के हजारों लोग आएंगे, यह 5 स्टार कस्टडी है।"

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताMamta BanerjeeटीएमसीTMC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर