लाइव न्यूज़ :

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने बताया कब होंगे कांग्रेस में शामिल, कहा- 'सिचुएशन कुछ भी हो लोकेशन वही होगा'

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 28, 2019 16:59 IST

शत्रुघ्न सिन्हा का पटना साहिब सीट से दूसरा लोकसभा कार्यकाल है और इस बार बीजेपी ने इस संसदीय क्षेत्र से उनके बजाए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे बीजेपी ने पटना साहिब से कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है।बिहार में कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों राजद एवं रालोसपा सहित अन्य छोटे दलों के "महागठबंधन" शामिल है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से करीब तीन दशकों तक जुड़े रहे  नेता और अभिनेता शत्रुघ्‍न सिन्हा कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।  28 मार्च को शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने खुद इसका ऐलान किया है। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा, ''मैं जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन कर लूंगा। शायद नवरात्री में मैं आपको कोई अच्छी खबर सुना सकता हूं। लेकिन ये तय है कि मैं कांग्रेस ही ज्वाइन करूंगा।''

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा से जब ये पूछा गया कि क्या आप बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा, ''सिचुएशन कुछ भी हो लोकेशन वही होगा''। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि शत्रुघ्‍न सिन्‍हा पटना से ही कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार होंगे। बीजेपी ने पटना साहिब से कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। 

पटना स्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा था कि शत्रुघ्‍न सिन्‍हा 28 मार्च को नई दिल्ली में पार्टी में शामिल होंगे। वह पटना साहिब से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। लेकिन 28 मार्च को उन्होंने बताया कि आज किसी बात को लेकर वह कांग्रेस में शामिल नहीं हो पाए। 

कभी बीजेपी के स्टार प्रचारक थे शत्रुघ्‍न सिन्‍हा

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा का पटना साहिब सीट से दूसरा लोकसभा कार्यकाल है और इस बार बीजेपी ने इस संसदीय क्षेत्र से उनके बजाए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

कभी बीजेपी के स्टार प्रचारकों में से शुमार रहे शत्रुघ्न अपनी पार्टी के भीतर महत्व नहीं दिए जाने से नाराज चल रहे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व की लगातार आलोचना करते रहे हैं। बिहार में कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों राजद एवं रालोसपा सहित अन्य छोटे दलों के "महागठबंधन" शामिल है।

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हालोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे