लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट में सरकार की नीतियों के खिलाफ मंच साझा करेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, हार्दिक पटेलc

By भाषा | Updated: November 21, 2018 06:24 IST

संजय सिंह ने मंगलवार को यहां सर्किट हाउस में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ चर्चा करके एक व्यापक रणनीति तैयार करना है।

Open in App

केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ चित्रकूट में बुधवार को एक रैली में भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह मंच साझा करेंगे।

संजय सिंह ने मंगलवार को यहां सर्किट हाउस में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ चर्चा करके एक व्यापक रणनीति तैयार करना है।

उन्होंने कहा, “चुनाव के दौरान भाजपा राजनीतिक मुद्दों, जनता के सरोकार के मुद्दों पर चर्चा नहीं करती, बल्कि गैर मुद्दों को मुद्दा बनाने की कोशिश करती है। सरकार हमें बताए कि वह जनता के बुनियादी मुद्दों पर कब बात करेगी।” 

सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “योगी बाबा प्रधानमंत्री से ट्रेनिंग लेकर सिर्फ धार्मिक मुद्दों को सामने लाते हैं, वह भी केवल चुनावी फायदे और समाज को बांटने के लिए।” 

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा, “दीपावली आई तो योगी कहते हैं कि हम इतना दिया जलाएंगे कि विश्व रिकार्ड बनेगा। मैं पूछता हूं कि लोगों के घरों में दिये जलना कब शुरू होंगे। पिछले 40 वर्षों में पूरे पूर्वांचल में दिमागी बुखार से 1 लाख 20 हजार लोग मारे गए हैं... उनके घरों के दिये कब जलेंगे।” 

सिंह ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने पर योगी सरकार की आलोचना करते हुए कहा, “करदाताओं का पैसा हाईकोर्ट, दीवानी, स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक की फाइलों के रिकार्ड बदलने में खर्च किया जाएगा। फैजाबाद का नाम आपने बदल दिया। कितने नाम आप बदलेंगे।”

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाहार्दिक पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: 2020 में 14 करोड़ में खरीदा और 2025 में 61% का मुनाफा के साथ 22.50 करोड़ रुपये में बेचा?, सोनाक्षी सिन्हा की बल्ले-बल्ले

भारतDelhi Assembly Elections 2025: AAP के लिए प्रचार करेंगे TMC नेता शत्रुघ्न सिन्हा

भारतVIDEO: कुमार विश्वास ने सोनाक्षी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा पर ऐसा क्या कहा जो मच गया सियासी बवाल, कांग्रेस ने की तीखी आलोचना

बॉलीवुड चुस्कीसोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की वन मंथ एनिवर्सरी की तस्वीरें, पूल में साथ दिखे सोनाक्षी और जहीर

बॉलीवुड चुस्कीशत्रुघ्न सिन्हा को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी, बताई एडमिट होने की वजह

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं