लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले ट्वीट की शायरी, लिखा- मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंजिल मगर...

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 28, 2022 17:22 IST

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करने से पहले बुधवार को एक शायरी के जरिये परोक्ष रूप से यह दावा किया कि उनकी उम्मीदवारी के समर्थन का दायरा बढ़ता जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देशशि थरूर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल, मगर लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया।ये पंक्तियां मशहूर शायर और गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी की हैं।थरूर 30 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने से कुछ दिन पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने एक उर्दू शायरी ट्वीट करते हुए नजर आए। थरूर ने उर्दू के मशहूर शायर मजरूह सुल्तानपुरी की पंक्तियां साझा करते हुए लिखा, "मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंजिल मगर लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया।" 

इस सप्ताह की शुरुआत में थरूर ने कहा था कि उन्हें देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन प्राप्त है। वह 30 सितंबर को सुबह 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। थरूर ने कहा था, "जब मैं अपना नामांकन पत्र जमा करूंगा तो आपको वह समर्थन दिखाई देगा जो मुझे मिलता है। अगर मुझे अधिकांश राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन मिलता है तो मैं चुनाव मैदान में रहूंगा। देश के अलग-अलग हिस्सों से कई लोगों ने मुझसे चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है।"

पार्टी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक होगी। नामांकन पत्रों की जांच एक अक्टूबर को होगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। उम्मीदवारों की अंतिम सूची 8 अक्टूबर को शाम 5 बजे प्रकाशित की जाएगी। 

अगर जरूरत पड़ी तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा और 19 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। कांग्रेस ने आखिरी बार नवंबर 2000 में पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया था। सोनिया गांधी ने 2000 में जितेंद्र प्रसाद को हराया था और इससे पहले शरद पवार और राजेश पायलट 1997 में सीताराम केसरी से हार गए थे।

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए