लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- अनगिनत आतंकवादी हमले कराने वाला खुद के कश्मीर का चैंपियन होने का स्वांग रच रहा

By भाषा | Updated: October 17, 2019 05:57 IST

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि भारत की संसद इस तरह के दुर्भावनापूर्ण प्रयासों को सफल नहीं होने देगी।

Open in App
ठळक मुद्देआईपीयू की बैठक में कश्मीर मुद्दा उठाने के लिए बुधवार को पाकिस्तान पर प्रहार करते हुए कहा कि यह विडंबना है कि जम्मू कश्मीर में अनगिनत आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार देश इस तरह के दुर्भावनापूर्ण प्रयास कर रहा है। लोकसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने दो विभिन्न सत्रों में जम्मू कश्मीर के बारे में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के आधारहीन आरोपों का खंडन किया है।’’

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने सर्बिया में अंतर संसदीय संघ (आईपीयू) की बैठक में कश्मीर मुद्दा उठाने के लिए बुधवार को पाकिस्तान पर प्रहार करते हुए कहा कि यह विडंबना है कि जम्मू कश्मीर में अनगिनत आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार देश इस तरह के दुर्भावनापूर्ण प्रयास कर रहा है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि भारत की संसद इस तरह के दुर्भावनापूर्ण प्रयासों को सफल नहीं होने देगी।

लोकसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने दो विभिन्न सत्रों में जम्मू कश्मीर के बारे में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के आधारहीन आरोपों का खंडन किया है।’’ सचिवालय ने थरूर के संबोधन वाला वीडियो भी साझा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत में विपक्षी पार्टी से संसद का सदस्य हूं और हम अपनी संसद का कश्मीर और अन्य मुद्दों पर हमारी सरकार के साथ चर्चा और बहस करने के लिए उपयोग करते रहेंगे। हम अपनी अपनी लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेंगे और इसमे सीमा पार से किसी भी हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है।’’

थरूर ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है।’’ उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि जो देश जम्मू कश्मीर में अनगिनत आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार है वह खुद के कश्मीर का चैंपियन होने का स्वांग रच रहा है। आईपीयू की 141वीं बैठक सर्बिया के बेलग्रेड में 13 से 17 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। 

टॅग्स :शशि थरूरपाकिस्तानओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल