लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी संसद में कश्मीर पर प्रस्ताव की शशि थरूर ने की सराहना, BJP ने लिया आड़े हाथ

By भाषा | Updated: December 9, 2019 07:35 IST

शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा, “अमेरिकी संसद के प्रस्ताव में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर में इंटरनेट बहाल करें, लोगों को हिरासत में लेना बंद करें। अमेरिकी प्रतिनिधियों द्वारा सराहनीय कदम है जबकि हमारी संसद में हम पूरे शीतकालीन सत्र में कश्मीर के विषय पर चर्चा भी नहीं कर सकते। शर्म आनी चाहिए।”

Open in App

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जम्मू-कश्मीर में संचार पर लगी पाबंदियां हटाने के संबंध में अमेरिकी संसद में पेश एक प्रस्ताव के बाद एक अमेरिकी सांसद की रविवार को सराहना की। इस प्रस्ताव की सराहना करने पर कुछ भाजपा नेताओं ने उनकी आलोचना की। हालांकि थरूर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि जब भी भाजपा ऐसी नीतियां अपनाती है जिसका वह बचाव नहीं कर सकती तो वह ‘राष्ट्रीय हित’ के नाम पर बचने की कोशिश करती है।

भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने अमेरिकी संसद में एक प्रस्ताव लाकर भारत से मांग की थी कि वह जम्मू कश्मीर में संचार पर लगी पाबंदियां जल्द से जल्द हटाए और सभी निवासियों के लिए धार्मिक स्वतंत्रता बहाल करे। थरूर ने ट्वीट कर कहा, “अमेरिकी संसद के प्रस्ताव में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर में इंटरनेट बहाल करें, लोगों को हिरासत में लेना बंद करें। अमेरिकी प्रतिनिधियों द्वारा सराहनीय कदम है जबकि हमारी संसद में हम पूरे शीतकालीन सत्र में कश्मीर के विषय पर चर्चा भी नहीं कर सकते। शर्म आनी चाहिए।”

भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे और तेजस्वी सूर्या ने थरूर के इस बयान की कड़ी निंदा की। करंदलाजे ने ट्वीट कर कहा, “अमेरिका द्वारा भारत के आतंरिक मामलों में दखलंदाजी करने की सराहना करने पर आपको शर्म आनी चाहिए। पहली बार जम्मू कश्मीर में लोग बहुत कम आतंकी गतिविधियां देख रहे हैं और लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस भारत के आतंरिक मामलों पर राजनीति करने और देश को बदनाम करने का मौका कभी नहीं चूकती।”

सूर्या ने ट्वीट कर कहा कि यह निराशाजनक है कि डॉ शशि थरूर ने कई बार विदेश में भारतीय हितों का बचाव किया है, वह आज अमेरिका द्वारा भारत के आतंरिक मामलों में हस्तक्षेप की सराहना कर रहे हैं। थरूर ने जवाब दिया कि उन्हें भाजपा द्वारा उनके ट्वीट का गलत अर्थ निकालने पर हंसी आ रही है।

उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में कहा, “जब भी भाजपा ऐसी नीतियों का अनुसरण करती है जिसका वह बचाव नहीं कर सकती तो वह राष्ट्रीय हित के पीछे छिप जाती है, जैसे कि उसे मिले 37 प्रतिशत वोटों ने हमारे राष्ट्रीय हित को परिभाषित करने का उसे अनन्य अधिकार दे दिया हो। लोकतंत्र में चर्चा करने की जरूरत होती है जिससे हमारी संसद चलाने वाले बचना चाहते हैं।” 

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए