लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे शशि थरूर, जल्द लेंगे फैसला, चुनाव को लेकर लेख में कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2022 08:03 IST

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने एक बैठक के बाद कहा था कि अगर नामांकन वापस लेने के बाद केवल एक उम्मीदवार मैदान में रहता है, तो अध्यक्ष के नाम की घोषणा 8 अक्टूबर को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की मीटिंग में की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देहालांकि, अभी शशि थरूर ने इस पर अंतिम फैसला नहीं किया है। शशि थरूर ने अपने एक लेख में ‘‘स्वतंत्र एवं निष्पक्ष’’ चुनाव कराने का आह्वान किया है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को होगा।

नयी दिल्लीः वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूरकांग्रेस अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। हालांकि, अभी उन्होंने इस पर अंतिम फैसला नहीं किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि थरूर ने अभी अपना मन नहीं बनाया है लेकिन वह जल्द ही इस पर निर्णय ले सकते हैं।

बहरहाल, थरूर ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि वह इस मुकाबले में शामिल होंगे या नहीं। उन्होंने मलयालम के दैनिक अखबार मातृभूमि में एक लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने ‘‘स्वतंत्र एवं निष्पक्ष’’ चुनाव कराने का आह्वान किया है। इस लेख में उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की दर्जन भर सीटों के लिए भी पार्टी को चुनाव की घोषणा करनी चाहिए।

 कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को होगा जिसका परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने एक बैठक के बाद कहा था कि अगर नामांकन वापस लेने के बाद केवल एक उम्मीदवार मैदान में रहता है, तो अध्यक्ष के नाम की घोषणा 8 अक्टूबर को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की मीटिंग में की जाएगी।

उधर, चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रणव झा को केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण से जुड़ी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव के रूप में नियुक्त किया है। वहीं कांग्रेस नेता, जो एआईसीसी संचार के सचिव बनाए गए हैं। बता दें कि आंतरिक संकट का सामना करते हुए, कांग्रेस ने रविवार को घोषणा की थी कि उसके अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। पार्टी ने कहा था कि यह देश की एकमात्र पार्टी है जो इस तरह के लोकतांत्रिक अभ्यास का पालन करती है।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए