लाइव न्यूज़ :

सिर्फ एक गलतफहमी के चलते पीएम मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए शरद पवार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 6, 2019 08:40 IST

Open in App
ठळक मुद्दे पवार को वीवीआईपी सेक्शन की पहली पंक्ति में बैठने की जगह उपलब्ध कराई गई थीकथित तौर पर शरद पवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 'तय प्रोटोकॉल' के अनुरूप सीट नहीं मिलने के कारण शामिल नहीं हुए.

एनसीपी प्रमुख शरद पवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पांचवीं पंक्ति में सीट देने को लेकर विवाद छिड़ गया था. खबरों के मुताबिक पवार की पार्टी सीट अलॉटमेंट के चलते नाराज थी. विवाद के कुछ दिनों बाद आज राष्ट्रपति भवन ने स्पष्ट किया कि वरिष्ठ नेता पवार को प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में वीवीआईपी सेक्शन के लिए न्यौता दिया गया था, जहां अधिकतर वरिष्ठ मेहमानों को बैठने की जगह मिली थी.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रेस सचिव अशोक मलिक ने ट्वीट कर बताया कि पवार को वीवीआईपी सेक्शन की पहली पंक्ति में बैठने की जगह उपलब्ध कराई गई थी. उन्होंने बताया, ''30 मई को हुए शपथ ग्रहण समारोह में शरद पवार को वी सेक्शन के लिए आमंत्रित किया था, जहां अधिकतर वरिष्ठ मेहमान बैठे थे. वी सेक्शन में भी पवार को पहली सीट दी गई थी. उनके कार्यालय में किसी व्यक्ति ने वी (वीवीआईपी के लिए) को रोमन का वी (पांच) समझ बैठा.

बता दें कि कथित तौर पर शरद पवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 'तय प्रोटोकॉल' के अनुरूप सीट नहीं मिलने के कारण शामिल नहीं हुए.पार्टी प्रवक्ता नवाब मलिक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि पवार वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता हैं और वह मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि पवार के कार्यालय कर्मियों ने पाया कि पवार को बैठने के लिए जो सीट दी गई है वह प्रोटोकॉल के अनुसार नहीं है. इसलिए वह (शरद पवार) कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. 

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं