लाइव न्यूज़ :

मुंह के अल्सर के उपचार के लिए शरद पवार की सर्जरी की गई

By भाषा | Updated: April 25, 2021 14:00 IST

Open in App

मुंबई, 25 अप्रैल मुंह के अल्सर के उपचार के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार का मुंबई के एक अस्पताल में ऑपरेशन किया गया।

पार्टी प्रवक्ता नवाब मलिक ने रविवार को कहा कि 80 वर्षीय नेता ठीक हैं और वह जल्द अपनी गतिविधियां शुरू करेंगे।

इस महीने की शुरुआत में पवार की यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में पित्ताशय की सर्जरी हुई थी।

मलिक ने ट्वीट किया, “ हमारे अध्यक्ष शरद पवार साहेब की पित्ताशय सर्जरी के बाद, अस्पताल में बाद में की गई जांच में पता चला कि उनके मुंह में अल्सर है जिसे निकाल दिया गया है।”

मलिक ने कहा, “ वह ठीक हैं और अस्पताल में आराम कर रहे हैं। साहेब रोजाना महामारी की स्थिति का जायज़ा ले रहे हैं और जल्द ही अपनी गतिविधियां शुरू करेंगे।”

महाराष्ट्र में शिवसेना नीत महा विकास आघाडी सरकार में राकांपा भी एक घटक है।

इससे पहले, राकांपा प्रमुख की 30 मार्च को पित्त वाहिका से पथरी को निकालने के लिए आपात एंडोस्कोपी हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी