लाइव न्यूज़ :

शरद पवार, संजय राउत को मिली जान से मारने की धमकी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 9, 2023 13:37 IST

एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत को जान से मारने की धमकी मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार और संजय राउत को मिली जान से मारने की धमकी शरद पवार को धमकी दी गई है कि उनका हाल डॉक्टर नरेंद्र दाभोलकर के समान होगावहीं संजय राउत को भी अज्ञात शख्स ने गोलियों से छलनी करने की धमकी दी है

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत को शुक्रवार को अज्ञात लोगों से जान से मारने की धमकी मिली। जानकारी के अनुसार शरद पवार को सोशल साइट के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि उनका हश्र डॉ नरेंद्र दाभोलकर के समान होगा। दाभोलकर की हत्या पुणे में अगस्त 2013 में हुई थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शरद पवार की बेटी और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने भी कहा कि उन्हें व्हाट्सएप पर शरद पवार के लिए धमकी मिली है। उन्होंने कहा कि इस तरह की धमकी देने की घटना "निम्न स्तर की राजनीति" है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसे गंभीरता से लें और सख्त जांच कराएं।

इस बीच, उद्धव ठाकरे गुट के विधायक सुनील राउत ने कहा कि उनके भाई और सांसद संजय राउत को भी जान से मारने की धमकी मिली है। राउत को एक महीने के भीतर अपने 'सुबह के लाउडस्पीकर' बंद करने का अल्टीमेटम दिया गया है और अगर ऐसा नहीं करेंगे तो उन्हें "गोलियों से छलनी" किया जाएगा। विधायक राउत ने कहा कि मुंबई पुलिस आयुक्त और राज्य के गृह मंत्री को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।

शरद पवार और संजय राउत का रोल कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना (यूबीटी) एमवीए गठबंधन में बेहद अहम माना जाता है, जिसने जून 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार ने गिराए जाने तक 30 महीने से अधिक समय तक शासन किया था। पवार को मिली धमकी के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि पवार को धमकी चिंता का विषय है और उन्होंने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।

टॅग्स :शरद पवारसंजय राउतशिव सेनाNCPSupriya Sule
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस