लाइव न्यूज़ :

अगर किसी का काम या विचारधारा पसंद नहीं आए तो 'नक्सल' कह दो?, शिवसेना एमएलसी मनीषा कायंदे की टिप्पणी पर शरद पवार ने दिया जवाब, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2025 11:48 IST

विधान परिषद सदस्य कायंदे ने विधान परिषद में दावा किया था कि 'अर्बन नक्सलियों' ने वारी वार्षिक तीर्थयात्रा में घुसपैठ कर ली है और वे 'वारकरियों' को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुझे इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है।दो संगठनों के नाम मीडिया में आए हैं, उनमें से एक है लोकायत। मैंने लोकायत का काम देखा है।

पुणेः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि अगर किसी का काम या विचारधारा पसंद नहीं आए तो उसे 'नक्सल' करार देने का चलन बढ़ रहा है। पवार ने शिवसेना की विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मनीषा कायंदे की टिप्पणी पर यह बात कही। विधान परिषद सदस्य कायंदे ने बुधवार को विधान परिषद में दावा किया था कि 'अर्बन नक्सलियों' ने वारी वार्षिक तीर्थयात्रा में घुसपैठ कर ली है और वे 'वारकरियों' को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। पवार ने बृहस्पतिवार को कहा, "मुझे इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है।

लेकिन जिन दो संगठनों के नाम मीडिया में आए हैं, उनमें से एक है लोकायत। मैंने लोकायत का काम देखा है।" पवार ने कहा, ‘‘ इस संगठन का दृष्टिकोण आधुनिक है और पिछले कई सालों से रूढ़िवादिता के खिलाफ काम कर रहा है। वे नक्सली नहीं हैं। अगर किसी का काम या विचारधारा स्वीकार नहीं है तो उसे नक्सली करार देने का चलन बढ़ रहा है।"

पवार ने कहा कि पुणे में एल्गार परिषद (31 दिसंबर 2017) और कोरेगांव भीमा (एक जनवरी 2018) में जाति हिंसा के बाद माओवादियों के साथ संबंध रखने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था। उन्होंने दावा किया, ‘‘यहां भी यही हो सकता है (वारी का जिक्र करते हुए)।

आज, राज्य सरकार उन विचारधाराओं के लिए लोगों को नक्सली करार दे रही है, जो उसे स्वीकार नहीं।’’ पवार ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी, शिवसेना (उबाठा) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) द्वारा पांच जुलाई को आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में हिस्सा लेगी जिसमें तीन भाषा नीति के मुद्दे पर जीत का जश्न मनाया जाएगा।

टॅग्स :शरद पवारPuneनक्सलमहाराष्ट्रशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत