लाइव न्यूज़ :

शरद पवार ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर नीतीश कुमार को दिया समर्थन, बढ़ी भाजपा की परेशानी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 25, 2022 21:12 IST

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने जातीय गनगणनाी के मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन करते हुए कहा कि देश में हर किसी को समान अधिकार मिलना चाहिए और भारत का संविधान इसी समाजिक समरसता को बढ़ावा देने की बात करता है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार को जातीय जनगणना के मुद्दे पर शरद पवार ने दिया समर्थन पवार ने कहा, सामाजिक समानता के सिद्धांत को मजबूत बनाने के लिए जातीय जनगणना होनी चाहिएशरद पवार ने यह बात एनसीपी की ओबीसी विंग की बैठक को संबोधित करते हुए कही

मुंबई: बिहार से फैली जातीय जनगणना की आग अब महाराष्ट्र भी पहुंच गई है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एसीपी) के मुखिया शरद पवार ने भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरह मांग की है कि सामाजिक समानता और न्याय के सिद्धांत को और मजबूत बनाने के लिए देश में जातीय जनगणना अवश्य होनी चाहिए।

शरद पवार ने जातीय गनगणनाी के मुद्दे पर यह बात एनसीपी की ओबीसी विंग की बैठक को संबोधित करते हुए कहा। महाराष्ट्र के वयोवृद्ध नेता पवार ने कहा कि देश में हर किसी को समान अधिकार मिलना चाहिए और भारत का संविधान इसी समाजिक समरसता को बढ़ावा देने की बात करता है।

महाराष्ट्र में शिवसोना और कांग्रेस के साथ मिलकर महाविकास आघाडी की सरकार बनवाने वाले पवार ने इस मसले पर केंद्र को निशाना बनाया और कहा, "हम किसी से मुफ्त में कुछ नहीं मांग रहे हैं। हमारा बस इतना कहना है कि जाति के आधार पर जनगणना करने के अलावा अब देश के सामने और कोई विकल्प नहीं है।"

इसके साथ ही शरद पवार ने यह भी कहा कि संविधान द्वारा दिए गए आरक्षण से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को फायदा हुआ है और अब अन्य पिछड़ा वर्ग को भी विकास के लिए इस तरह की रियायत की दरकार है और ये एक वाजिब मांग है, जिससे कोई इनकार नहीं कर सकता है।

पवार ने कहा, "एबीसी को रियायत देने के लिए सरकार को पहले उनकी सही जनसंख्या का पता लगाना होगा, इसलिए एनसीपी जातीय जनगणना के पक्ष में मजबूती से खड़ी है।"

एनसीपी प्रमुख ने जातीय जनगणना के मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मांग का समर्थन करते हुए कहा, "नीतीश कुमार बिहार में इसके लिए अच्छी पहल कर रहे हैं और मैं इसका स्वागत करता हूं लेकिन राज्य में उनकी पार्टी भाजपा ही जातीय जनगणना के मुद्दे पर विरोध कर रही है, जिससे पता चलता है कि इस मुद्दे पर भाजपा की मानसिकता ओबीसी को न्याय देने की नहीं है।"

ओबीसी के राजनीतिक कोटा पर मौजूदा महाराष्ट्र सरकार की आलोचना करने के लिए भाजपा पर हमला करते हुए शरद पवार ने कहा, "भाजपा साल 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र में सत्ता में रही केंद्र में 2014 से वही शासन कर रही है, तब क्या भाजपा इस मुद्दजे से बेखबर होकर सो रही थी?"

मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने इस साल की शुरुआत में महाराष्ट्र की स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की बहाली की सिफारिश करने वाली राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अंतरिम रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :शरद पवारनीतीश कुमारNCPमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया