‘शांग ची एंड द लेजेंड ऑफ टेन रिंग्स’ भारतीय सिनेमाघरों में तीन सितंबर को रिलीज होगी

By भाषा | Published: August 20, 2021 12:49 PM2021-08-20T12:49:17+5:302021-08-20T12:49:17+5:30

'Shang Chi and the Legend of the Ten Rings' to release in Indian cinemas on September 3 | ‘शांग ची एंड द लेजेंड ऑफ टेन रिंग्स’ भारतीय सिनेमाघरों में तीन सितंबर को रिलीज होगी

‘शांग ची एंड द लेजेंड ऑफ टेन रिंग्स’ भारतीय सिनेमाघरों में तीन सितंबर को रिलीज होगी

मार्वल स्टूडियोज की आगामी सुपरहीरो फिल्म “शांग ची एंड द लेजेंड ऑफ द टेन रिंग्स” तीन सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। स्टूडियो ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। डेनियल डेस्टिन क्रेटोन के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में मुख्य भूमिका में सिमु लियू हैं। स्टूडियो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ‘सभी मार्वल प्रशंसक ध्यान दें। अपने साथियों को साथ लें और तैयार हो जाएं। एक नया दिग्गज उभरने वाला है।” इसने ट्वीट किया, ‘‘शांग ची एंड द लेजेंड ऑफ द टेन रिंग्स तीन सितंबर को सिनेमाघरों में, अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ में होगी रिलीज।”यह फिल्म एशियाई मूल के व्यक्ति को मुख्य भूमिका में लेकर बनाई गई मार्वल की पहली परियोजना है, जिसमें चीनी-कनाडाई अभिनेता लियू ने मार्शल आर्ट सुपरहीरो के रूप में अभिनय किया है।"एवेंजर्स: एंडगेम" (2019) की घटनाओं के बाद की कहानी दर्शाने वाली, फिल्म शांग-ची की कहानी दिखाती है, जिसे गैर कानूनी टेन रिंग्स संगठन में खींच लिया जाता है, और उस अतीत का सामना करने के लिए मजबूर किया जाता है जिसके बारे में उसने सोचा था कि वह पीछे छूट गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 'Shang Chi and the Legend of the Ten Rings' to release in Indian cinemas on September 3

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Marvel Studios