शामली में किन्नरों ने शादीशुदा व्यक्ति का काटा प्राइवेट पार्ट, कपड़ा खरीदने के बहाने ले जाकर घटना को दिया अंजाम
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 28, 2022 12:15 PM2022-10-28T12:15:46+5:302022-10-28T12:27:14+5:30
पुलिस ने पीड़ित के तहरीर के आधार पर 328 और 326 के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।
शामलीः उत्तर प्रदेश के शामली में किन्नरो द्वारा एक विवाहित व्यक्ति का निजी अंग काटने की घटना सामने आई है। शख्स को कपड़ा खरीदने के बहाने शामली ले गए और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके निजी अंग काट डाले। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर के आधार पर 328 और 326 के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।
शामली के ASP ओपी सिंह ने बताया, पीड़ित को कपड़ा खरीदने के लिए गाड़ी में ले जाया गया और रास्ते में चाय में नशीली चीज मिलाकर उसका गुप्त अंग काटने की शिकायत की गई थी। सिंह ने कहा, पीड़ित के तहरीर के आधार पर 328 और 326 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर जांच चल रही है।
उत्तर प्रदेश: किन्नरों ने शामली में कथित तौर पर एक विवाहित व्यक्ति का निजी अंग काटा।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2022
पीड़ित ने बताया, "पिंकी और रेशमा ने कपड़े लाने के लिए शामली जाने की बात कही। इन्होंने चार अज्ञात लोगों के साथ मुझे चाय पिलाई। चाय में पता नहीं क्या था और नशे में मेरा निजी अंग काट दिया।" (27.10) pic.twitter.com/0fGS2T3ptB
शादीशुदा पीड़ित ने बताया, "पिंकी और रेशमा ने कपड़े लाने के लिए शामली जाने की बात कही। इन्होंने चार अज्ञात लोगों के साथ मुझे चाय पिलाई। चाय में पता नहीं क्या था और नशे में मेरा निजी अंग काट दिया।" किन्नरों ने ऐसा क्यों किया, अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।