Watch: तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना ‘शर्मनाक’- वरुण गांधी ने वीडियो शेयर कर सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कही यह बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 10, 2022 12:39 PM2022-08-10T12:39:22+5:302022-08-10T12:45:03+5:30

वरुण गांधी ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में यह आरोप लगाया कि सरकार राशनकार्ड धारकों को तिरंगा खरीदने के लिए मजबूर कर रही है और ऐसे में उनसे 20 रुपए के झंडे को खरीदने के लिए उन पर दबाव डाला जा रहा है।

shameful to collect price Tiranga snatching morsel poor bjp leader Varun Gandhi shared video made serious allegations against govt | Watch: तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना ‘शर्मनाक’- वरुण गांधी ने वीडियो शेयर कर सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कही यह बात

Watch: तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना ‘शर्मनाक’- वरुण गांधी ने वीडियो शेयर कर सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कही यह बात

Highlightsवरुण गांधी ने एक वीडियो शेयर कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राशनकार्ड धारकों को तिरंगा खरीदने के लिए मजबूर कर रही है। वरुण गांधी ने राशनकार्ड धारकों से जबरन 20 रुपए के तिरंगे खरीदवाने को दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया है।

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने बुधवार को राशनकार्ड धारकों को तिरंगा खरीदने के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक है। 

आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार वरुण गांधी भाजपा पर अलग-अलग मुद्दों को लेकर निशाना साध चुके है। इस बार उन्होंने राशनकार्ड धारकों के पक्ष में होकर बयान दिया है और एक वीडियो ट्वीट के जरिए बीजेपी को घेरा है। 

वरुण गांधी ने क्या ट्वीट किया

पीलीभीत से सांसद गांधी ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘आजादी की 75वीं वर्षगांठ का उत्सव गरीबों पर ही बोझ बन जाए तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा। राशनकार्ड धारकों को या तो तिरंगा खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है या उसके बदले में उनके हिस्से का राशन काटा जा रहा है।’’ 

इस पर बोलते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘‘हर भारतीय के हृदय में बसने वाले तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक है।’’ 

राशन के लिए 20 रुपए के तिरंगे खरीदने को किया जा रहा है मजबूर-वरुण गांधी

इस वीडियो में कुछ राशनकार्ड धारकों को यह शिकायत करते हुए देखा जा रहा है कि उन्हें 20 रुपए में तिरंगा खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत देशवासियों से अपने घरों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच तिरंगा लगाने का आग्रह किया है। 

प्रधानमंत्री मोदी के इस आह्वान को सफल बनाने के लिए भाजपा भी अभियान चला रही है। उल्लेखनीय है कि बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था और कृषि सहित विभिन्न मुद्दों पर वरुण गांधी पिछले कुछ समय से केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं। 

Web Title: shameful to collect price Tiranga snatching morsel poor bjp leader Varun Gandhi shared video made serious allegations against govt

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे