लाइव न्यूज़ :

शर्म की बात है कि भाजपा नेताओं ने 'गलत तरीके से' राष्ट्रगान गाया: तृणमूल कांग्रेस

By भाषा | Updated: February 1, 2021 01:53 IST

Open in App

कोलकाता, 31 जनवरी तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने रविवार को दावा किया कि भाजपा नेताओं ने हावड़ा में एक सार्वजनिक रैली में राष्ट्रगान गलत तरीके से गाया, हालांकि भगवा पार्टी ने इस आरोप से इंकार किया है।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने ट्विटर पर कहा, "देशभक्ति और राष्ट्रवाद का प्रचार करने वाले राष्ट्रगान भी सही ढंग से नहीं गा सके।"

उन्होंने लिखा, "यह वही पार्टी है जो भारत के सम्मान और गौरव को बनाए रखने का दावा करती है! शर्मनाक! क्या नरेंद्र मोदी, अमित शाह, भाजपा इस 'राष्ट्र-विरोधी' कृत्य के लिए माफी माँगेंगे?"

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने भी एक ट्वीट में कहा कि भाजपा ने राष्ट्रगान का अपमान किया है।

भाजपा नेता शमिक भट्टाचार्य ने हालांकि आरोपों को खारिज किया और कहा कि तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रगान पर उसी प्रकार राजनीति कर रही है, जैसे उसने भगवान राम और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मुद्दे पर किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब