लाइव न्यूज़ :

शहजाद पूनावाला का दावा- 2013 में राहुल गांधी ने एक होटल में नीरव मोदी से की थी मुलाकात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 13, 2018 22:35 IST

नागरिक अधिकार कार्यकर्ता शहजाद पूनावाला ने बृहस्पतिवार (13 सितंबर) एक ऐसा दावा किया है जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कठघरे में खड़े हो गए हैं।

Open in App

भगोड़े विजय माल्या के एक बयान के बाद से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच उठा पटक जारी है। इसी बीच नागरिक अधिकार कार्यकर्ता शहजाद पूनावाला ने बृहस्पतिवार (13 सितंबर) एक ऐसा दावा किया है जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कठघरे में खड़े हो गए हैं।शहजाद पूनावाला के अनुसार राहुल गांधी एक होटल में 2013 में नीरव मोदी से मिले थे।

विजय माल्या के देश छोड़कर भागने से पहले संसद में वित्त मंत्री अरूण जेटली से उसे मुलाकात करते कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया द्वारा देखे जाने के राहुल के बयान के कुछ ही घंटों बाद पूनावाला ने यह आरोप लगाया है। इस बयान ने आते की कांग्रेस पर सवाल खड़े किए लेकिन तुरंत ही कांग्रेस ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। 

जैसा की सभी को पता है नीरव करोड़ों रूपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी है। दरअसल कांग्रेस की ओर से कहा है कि सांसद पीएल पुनिया ने अरुण जेटली और माल्या को मुलाकात करते देखा था। ऐसे में पूनावाला ने दावा करते हुए कहा है कि यह मुलाकात (राहुल और नीरव की) उस वक्त हुई थी, जब भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी और उसके भांजे नीरव को कर्ज दिया जा रहा था। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि इसे साबित करने के लिए एसपीजी के पास रिकार्ड होंगे। 

उन्होंने ट्वीट किया कि वह राहुल गांधी को खुली चुनौती देते हैं कि वह (राहुल) सितंबर 2013 की कॉकटेल पार्टी में नीरव मोदी से मिलने की बात से इनकार करें। ‘‘इंपेरियल होटल में राहुल ने लंबा वक्त बिताया था! यही वह समय था जब मेहुल चोकसी और नीरव मोदी को ऋण दिया गया !! एसपीजी के पास रिकॉर्ड होंगे या फिर लाई डिटेक्टेटर टेस्ट करा लीजिए।’’

इस बयान के बाद कांग्रेस विवादों में घिरती नजर आ रही है। हांलाकि कांग्रेस ने इस बयान को निराधा बताया है। लेकिन बीजेपी जो इन दिनों मुसीबतों में घिरी नजर आ रही है इसको मुद्दा बना सकती है।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील