शाहीन बाग: CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान युवाओं को हुआ प्यार, अब प्रेमी जोड़े करेंगे शादी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 7, 2020 11:19 AM2020-02-07T11:19:51+5:302020-02-24T15:51:57+5:30

एक अन्य प्रेमी जोड़ी जीशान-आयशा 8 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं। जीशान और आयशा का परिवार पहले से एक-दूसरे को जानता था लेकिन युवा जोड़े ने कभी शादी के बारे में नहीं सोचा था। प्रदर्शन के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से बात की और धीरे-धीरे इश्‍क परवान चढ़ गया।

Shaheen Bagh: Love for youth during protests against CAA-NRC, now lovers will marry | शाहीन बाग: CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान युवाओं को हुआ प्यार, अब प्रेमी जोड़े करेंगे शादी

शाहीन बाग में होगी शादी

Highlightsदिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ तकरीबन 55 दिनों से चले आ रहे हैं।प्रदर्शन के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से बात की और धीरे-धीरे इश्‍क परवान चढ़ गया।

शाहीन बाग आंदोलन दो युगल प्रेमी जोड़े के मोहब्बत का गवाह बन गया है। महीने भर से हो रहे इस आंदोलन के दौरान एक लड़की की नजर एक लड़के से मिली, दोनों में बात हुआ। बातों ही बातों में इन दोनों के बीच प्रेम हो गया। अब दोनों प्रेमी जोड़े इसी माह शादी करने जा रहे हैं। 

एनबीटी की रिपोर्ट की मानें तो प्रेमी जोड़ों के परिवार वाले एक-दूसरे को जानते हैं लेकिन प्रदर्शन के दौरान उनके बीच आपसी तालमेल हुआ। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक जोड़े जुनैद और समर के बीच प्रदर्शन के दौरान बातचीत शुरू हुई जो प्‍यार में बदल गई। उन्‍होंने इसकी जानकारी परिवार को दी। परिवार वालों की रजामंदी के बाद अब जुनैद और समर 7 फरवरी को निकाह करने जा रहे हैं।

वहीं, एक अन्य प्रेमी जोड़ी जीशान-आयशा 8 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं। जीशान और आयशा का परिवार पहले से एक-दूसरे को जानता था लेकिन युवा जोड़े ने कभी शादी के बारे में नहीं सोचा था। प्रदर्शन के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से बात की और धीरे-धीरे इश्‍क परवान चढ़ गया। प्रदर्शन के दौरान ही जीशान ने आयशा को शादी के लिए प्रपोज किया।    

बता दें कि दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ तकरीबन 55 दिनों से चले आ रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर विभिन्न दलों के नेता विवादित बयान दे रहे हैं। इन बयानों के बीच प्यार की खबर वाकई सुकून देने वाली है। 

पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि शाहीन बाग में सुसाइड बॉम्बर के जत्थे बनाए जा रहे हैं। गिरिराज सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल एक वीडियो जारी करते हुए लिखा, 'यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है...यहां सूइसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है।' 

 

Web Title: Shaheen Bagh: Love for youth during protests against CAA-NRC, now lovers will marry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे