लाइव न्यूज़ :

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तुलना हमास से नहीं की?, सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा- अमित मालवीय गलत पोस्ट कर रहे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2025 14:57 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने मसूद पर छह और 11 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक ‘सुनियोजित रणनीति’ के तहत यह तुलना करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादी संगठन हमास से करना एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है। बिहार के लोगों का अपमान है। भगत सिंह का बिहार से गहरा नाता था।

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा लगाये गए आरोपों पर सफाई देते हुए सोमवार को दावा किया कि उन्होंने कभी भी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तुलना हमास से नहीं की। मसूद ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, “हमने ऐसी कोई तुलना कभी नहीं की। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तुलना किसी से नहीं की जा सकती।” कांग्रेस सांसद ने कहा, “शहीद-ए-आजम भगत सिंह हमारे सिर का ताज हैं। उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। ये तुलनाएं पूरी तरह से गलत हैं।”

मसूद ने कहा “शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने अपनी मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। वह माफी मांग सकते थे लेकिन उन्होंने अपनी जान दे दी।” मसूद ने भाजपा पर उनके बयान को तोड़ मरोड़कर मामले को तूल देने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। भाजपा ने कांग्रेस सासंद पर बिहार के लोगों का ‘अपमान’ करने का आरोप लगाया।

जिनसे भगत सिंह का ‘गहरा संबंध’ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने मसूद पर छह और 11 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक ‘सुनियोजित रणनीति’ के तहत यह तुलना करने का आरोप लगाया।

मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया था, “बिहार चुनाव के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा भगत सिंह की तुलना आतंकवादी संगठन हमास से करना एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है। यह बिहार के लोगों का अपमान है। भगत सिंह का बिहार से गहरा नाता था।”

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025कांग्रेसBJPभगत सिंहHamas
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो