लाइव न्यूज़ :

एसजीपीसी प्रमुख ने करतारपुर गलियारा तत्काल फिर से खोलने की मांग की

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:48 IST

Open in App

अमृतसर, सात जुलाई शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) प्रमुख बीबी जागीर कौर ने करतारपुर गलियारे को भारत की ओर से तत्काल फिर से खोलने की मांग करते हुए बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस का खतरा इसे बंद रखने का बहाना नहीं होना चाहिए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार ने केवल सिख श्रद्धालुओं को ‘‘धोखा’’ देने के लिए यह गलियारा खोला था।

एसजीपीसी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अगर सरकार इस संबंध में गंभीर होती तो वह लंबे समय से बंद गलियारे को फिर से खोलने की पहल करती।’’ उन्होंने कहा कि चूंकि धार्मिक और अन्य सार्वजनिक स्थल फिर से खुल गए हैं तो कोविड-19 को इस गलियारे को बंद रखने का बहाना नहीं बनाया जा सकता।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत सरकार को फौरन श्री करतारपुर साहिब गलियारा खोलना चाहिए क्योंकि यह सिख समुदाय की भावनाओं से जुड़ा है। भारत सरकार को इस संबंध में कई बार पत्र लिखे गए और जल्द ही एक और पत्र लिखा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू