मुंबई में ‘सेक्स टूरिज्म’ गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाएं गिरफ्तार

By भाषा | Published: October 20, 2021 01:37 PM2021-10-20T13:37:49+5:302021-10-20T13:37:49+5:30

Sex tourism gang busted in Mumbai, two women arrested | मुंबई में ‘सेक्स टूरिज्म’ गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाएं गिरफ्तार

मुंबई में ‘सेक्स टूरिज्म’ गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाएं गिरफ्तार

मुंबई, 20 अक्टूबर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को बताया कि उन्होंने शहर के हवाई अड्डे पर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर ‘सेक्स टूरिज्म’ गिरोह का भंडाफोड़ किया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार शाम इस गिरोह का पर्दाफाश कर दो महिलाओं को भी इनके चंगुल से मुक्त कराया जो (नकली) ग्राहकों के साथ गोवा जाने वाली थीं।

उन्होंने कहा कि अपराध शाखा को गुप्त जानकारी मिली थी कि पिछले साल अवैध देह व्यापार से मुक्त कराई गई एक महिला अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर देश के विभिन्न लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर 'देह व्यापार पर्यटन' (सेक्स टूरिज्म) का गिरोह चला रही है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपने ग्राहक को दो दिनों के लिए किसी लोकप्रिय स्थल पर एक महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए जाने की पेशकश करती थी।

उन्होंने बताया कि ग्राहक के साथ सौदे के बाद मुख्य आरोपी महिला देश में पर्यटन स्थलों को चुनने का विकल्प देती थी और गोवा इस तरह के मामलों में ग्राहकों के बीच सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल था।

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की इकाई-सात ने दो नकली ग्राहकों के जरिए आरोपी से संपर्क किया और फिर मुंबई हवाई अड्डे पर जाल बिछाकर दो आरोपी महिलाओं को पकड़ा।

पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाड़े ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने यह स्वीकार किया कि वह गिरोह चलाती है।

इस संबंध में मुख्य आरोपी और उसकी सहयोगी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और दो अन्य महिलाओं को आश्रय गृह भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sex tourism gang busted in Mumbai, two women arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे