आतंकी हाफिज सईद की बढ़ी मुश्किलें, मुम्बई हमले के मुख्य साजिशकर्ता के खिलाफ सात और गवाहों ने दी गवाही

By भाषा | Published: January 4, 2020 01:15 AM2020-01-04T01:15:32+5:302020-01-04T01:15:32+5:30

बृहस्पतिवार को पांच गवाहों ने सईद और उसके करीबी इकबाल के खिलाफ गवाही दी थी। अदालत के एक अधिकारी ने सुनवाई के बाद कहा, ‘‘सात और गवाहों ने चार घंटे तक चली सुनवाई के दौरान सईद और इकबाल की आतंकवाद के वित्तपोषण में संलिप्तता को लेकर उनके खिलाफ गवाही दी।’’

Seven more witnesses testified against Hafiz Saeed, the main conspirator of the Mumbai attack | आतंकी हाफिज सईद की बढ़ी मुश्किलें, मुम्बई हमले के मुख्य साजिशकर्ता के खिलाफ सात और गवाहों ने दी गवाही

आतंकी हाफिज सईद। (फाइल फोटो)

पाकिस्तान की एक आतंकवादी निरोधक अदालत में सात और गवाहों ने मुम्बई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के खिलाफ आतंकवाद के वित्तपोषण में उसकी संलिप्तता के बारे में शुक्रवार को गवाही दी। लाहौर की आतंकवाद निरोधक अदालत ने सईद और उसके करीबियों- हाफिज अब्दुल सलाम, मुहम्मद अशरफ और जफर इकबाल को 11 दिसंबर को आतंकवाद के वित्त पोषण के आरोपों में अभ्यारोपित किया था।

बृहस्पतिवार को पांच गवाहों ने सईद और उसके करीबी इकबाल के खिलाफ गवाही दी थी। अदालत के एक अधिकारी ने सुनवाई के बाद पीटीआई से कहा, ‘‘ सात और गवाहों ने चार घंटे तक चली सुनवाई के दौरान सईद और इकबाल की आतंकवाद के वित्तपोषण में संलिप्तता को लेकर उनके खिलाफ गवाही दी।’’

उन्होंने बताया कि सईद के वकीलों ने गवाहों से जिरह की। आतंकवाद निरोधक अदालत के न्यायाधीश अरशद हुसैन भुट्टा ने यह सुनवाई शनिवार तक के लिए स्थगित कर दी।

पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने जमात उद दवा के प्रमुख और इकबाल को उच्च सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया। जमात उद दावा, लश्कर ए तैयबा से जुड़ा संगठन है जिसने 2008 में मुम्बई में हमला किया था। इस हमले में 166 लोगों की जान चली गयी थी।

Web Title: Seven more witnesses testified against Hafiz Saeed, the main conspirator of the Mumbai attack

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे