लाइव न्यूज़ :

सेवा भारती ने देश के विभिन्न स्थानों पर कई कोविड स्वास्थ्य देखरेख केंद्र खोले : गोयल

By भाषा | Updated: May 14, 2021 18:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के गंभीर प्रभाव के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध सेवा भारती ने कई स्थानों पर आक्सीजन सिलिंडर युक्त कोविड देखरेख केंद्र खोले हैं, साथ ही देश के अनेक हिस्सों में जरूरतमंद लोगों को आक्सीजन सांद्रक भी उपलब्ध कराये हैं । सेवा भारती के महासचिव श्रवण गोयल ने शुक्रवार को यह बात कही ।

गोयल ने कहा कि सेवा भारती उन गिने चुने संस्थानों में शामिल है जिसने देश में सबसे पहले कोविड-19 को लेकर पृथकवास देखरेख केंद्र स्थापित किया ।

उन्होंने कहा कि उसने छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रदेश में भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के साथ आक्सीजन आपूर्ति युक्त 200 बिस्तरों वाला अस्पताल खोला ।

उन्होंने कहा कि इन सभी केंद्रों पर मरीजों को मुफ्त भोजन, दवा और आक्सीजन उपलब्ध कराया जाता है । इसी प्रकार से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले सप्ताहों के दौरान स्वास्थ्य देखरेख केंद्र स्थापित किये गए और इसमें से अधिकांश में आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है ।

गोयल ने कहा कि सेवा भारती ने इंदौर में कोविड मरीजों के लिये 2000 बिस्तरों वाला स्वास्थ्य देखरेख केंद्र शुरू किया ।

उन्होंने कहा कि संगठन जरूरतमंद लोगों को आक्सीजन सिलिंडर, आक्सीजन सांद्रक, दवा आदि उपलब्ध करा रही है ।

उन्होंने कहा कि सेवा भारती ने ‘आक्सीजन ऑन व्हील’ नाम से अनोखी पहल शुरू की है और कुछ वाहनों को एम्बुलेंस में बदला है जो आक्सीजन से युक्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट