लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: चार जिलों में ‘सेरो-सर्वे’ से बनेगी कोविड-19 की कुंडली, ‘हर्ड इम्युनिटी’ से उठेगा पर्दा

By भाषा | Updated: May 29, 2020 15:38 IST

एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण के तहत भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोविड-19 से जुड़े मध्यप्रदेश में इंदौर समेत चार जिलों में कुल 1,700 आम लोगों के नमूने लिये हैं जिनमें इस महामारी के सामान्य लक्षण नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देआईसीएमआर द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों में किये जा रहे इस सर्वेक्षण को "सेरो-सर्वे" नाम दिया गया है।इंदौर, देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल है जहां अब तक इस महामारी के 3,344 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 126 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंदौर: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोविड-19 से जुड़े एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण के तहत मध्यप्रदेश में इंदौर समेत चार जिलों में कुल 1,700 आम लोगों के नमूने लिये हैं जिनमें इस महामारी के सामान्य लक्षण नहीं थे। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस सर्वेक्षण के परिणामों से चारों जिलों की आबादी में इस महामारी के फैलाव की सटीक जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही इस अहम सवाल का भी जवाब मिल सकेगा कि समुदाय पर इस वायरस के हमले के बाद लोगों में "हर्ड इम्युनिटी" यानी सामूहिक प्रतिरोधक क्षमता विकसित हुई है या नहीं? 

आईसीएमआर द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों में किये जा रहे इस सर्वेक्षण को "सेरो-सर्वे" नाम दिया गया है। इस सर्वेक्षण में सार्स-सीओवी-2 (वह वायरस जिससे कोविड-19 फैलता है) के प्रसार पर नजर रखने के लिये लोगों के रक्त के सीरम की जांच की जा रही है। मध्यप्रदेश में इस सर्वेक्षण के तहत आईसीएमआर के जबलपुर स्थित राष्ट्रीय जनजाति स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (एनआईआरटीएच) के जरिये इंदौर समेत चार जिलों में आम लोगों के रक्त के नमूने जमा किये गये हैं। 

इंदौर, देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल है जहां अब तक इस महामारी के 3,344 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 126 लोगों की मौत हो चुकी है। एनआईआरटीएच के निदेशक अपरूप दास ने शुक्रवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, ‘‘आईसीएमआर के देशव्यापी सेरो-सर्वे के तहत इंदौर में कोविड-19 निषेध क्षेत्रों (कंटेनमेंट जोन) में ऐसे 500 लोगों के रक्त के नमूने आकस्मिक तौर पर लिये गये हैं जिनमें बुखार तथा सर्दी-जुकाम सरीखे इस महामारी के आम लक्षण नहीं थे और वे स्वस्थ नजर आ रहे थे।’’ 

उन्होंने बताया, ‘‘इस सर्वेक्षण के तहत रक्त के सीरम की जांच के बाद खासतौर पर यह पता चल सकेगा कि अगर संबंधित व्यक्ति सार्स-सीओवी-2 के हमले का शिकार हुए हैं, तो उनके रोग प्रतिरोधक तंत्र ने किस तरह की प्रतिक्रिया दी है और उनके रक्त में इस वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हुई हैं या नहीं? जाहिर है कि इससे हर्ड इम्युनिटी के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी।’’ 

दास ने बताया, ‘‘इन दिनों प्रदेश भर में कोविड-19 के ऐसे मामले बड़ी तादाद में सामने आ रहे हैं जिनमें मरीजों में इस महामारी के आम लक्षण दिखायी नहीं देते, जबकि कई अन्य संक्रमितों में इसके सामान्य लक्षण नजर आते हैं। लिहाजा वैज्ञानिक समुदाय पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि क्या यह स्थिति लोगों की व्यक्तिगत प्रतिरोधक क्षमता में अंतर के कारण है?’’ उन्होंने बताया कि आईसीएमआर के देशव्यापी ‘‘सेरो-सर्वे’’ के तहत राज्य में इंदौर के 500 लोगों के नमूनों के साथ ही देवास, उज्जैन और ग्वालियर जिलों में 400-400 लोगों के रक्त के नमूने लिये गये हैं। 

इन सभी नमूनों को जांच के लिये आईसीएमआर के चेन्नई स्थित एक संस्थान को भेज दिया गया है। दास ने बताया, ‘‘हमने सेरो-सर्वे के तहत प्रदेश में कोविड-19 के उच्च प्रसार, मध्यम प्रसार और कम प्रसार वाले जिलों को चुना है। सर्वेक्षण के परिणामों के तुलनात्मक अध्ययन से पता चल सकेगा कि इंदौर में सार्स-सीओवी-2 तेजी से क्यों फैला, जबकि दूसरे जिलों में इस वायरस का प्रसार अपेक्षाकृत कम क्यों रहा?’’ उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण रिपोर्ट को देश के सभी राज्यों के साथ भी साझा किया जायेगा ताकि उन्हें कोविड-19 के खिलाफ रणनीति बनाने में मदद मिल सके।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर