लाइव न्यूज़ :

अलगावादी नेता उमर फारूक के बोल, अटल बिहारी वाजपेयी ने कश्मीर से जुड़े मुद्दों का हल करने की थी कोशिश

By भाषा | Updated: August 16, 2018 21:43 IST

हुर्रियत कांफ्रेंस के नरमपंथी धड़े के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन के बारे में सुन कर दुखी हूं।

Open in App

श्रीनगर, 16 अगस्त : अलगाववादी नेताओं के एक धड़े ने आज यहां कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक महान व्यक्ति और मानवीय रुख वाले ऐसे असाधारण नेता थे, जिन्होंने कश्मीर से जुड़े मुद्दों का हल तलाशने की कोशिश की। 

हुर्रियत कांफ्रेंस के नरमपंथी धड़े के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन के बारे में सुन कर दुखी हूं। अटलजी वास्तव में एक असाधारण भारतीय नेता थे जिन्होंने कश्मीर विवाद का मानवता के दायरे में हल निकालने की संवेदना दिखाई। हुर्रियत नेता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने जब हुर्रियत कांफ्रेंस के साथ बिना शर्त वार्ता शुरू की थी तब उन्होंने अपनी बात पर आगे बढ़ने के गंभीर प्रयास किए थे।

मीरवाइज ने कहा कि वह पड़ोसी देशों के लिए एक शांति पुरूष थे, खासतौर पर वह पाकिस्तान के साथ सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण संबंध चाहते थे ताकि कश्मीर सहित सभी मुद्दों का वार्ता के जरिए हल हो सके। 

हुर्रियत के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अब्दुल गनी भट ने कहा कि वाजपेयी एक महान व्यक्ति थे। उनकी राजनीति में व्यापक रूप से सुलह और संतुलन था तथा उन्होंने प्रधानमंत्री के अपने कार्यकाल के अंत तक इस दिशा में काम किया। 

भट ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि इस महान हस्ती को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वार्ता शुरू की जाए और शांति, समृद्धि और विकास के लिए जम्मू कश्मीर सहित सभी विवादों का हल किया जाए।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल