लाइव न्यूज़ :

RSS का न्योता नहीं स्वीकार करेंगे राहुल गांधी, सीनियर कांग्रेस लीडरों ने दी ये सलाह

By भारती द्विवेदी | Updated: August 30, 2018 13:55 IST

राहुल के अलावा और भी कई दलों के प्रमुखों को बुलावा भेजा जाएगा। सीता राम येचुरी समेत और भी लेफ्ट के नेताओं को न्योता भेजा जा सकता है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 अगस्त:कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अध्यक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) के किसी भी कार्यक्रम का आमंत्रण स्वीकार करने से मना किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पार्टी की कोर ग्रुप की मीटिंग में नेताओं ने राहुल को ये सलाह दी है।

खबरों की माने तो राहुल लगातार कुछ दिनों से आरएसएस को लेकर सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। वो एक के बाद एक आरएसएस की नीतियों की आलोचना कर रहे हैं। अगर राहुल कार्यक्रम में शमिल होते हैं तो उनके बयान और व्यवहार में अंतर दिखेगा, जिसकी वजह से पार्टी चाहती है कि राहुल निमंत्रण को ना स्वीकारे।

 राहुल के अलावा और भी कई दलों के प्रमुखों को बुलावा भेजा जाएगा। सीता राम येचुरी समेत और भी लेफ्ट के नेताओं को न्योता भेजा जा सकता है।

दरअसल हाल ही में मीडिया में ये खबर आई थी कि अगले महीने राष्ट्रीय संघ सेवक (आरएसएस) राहुल गांधी को व्याख्यान सीरीज में आमंत्रित कर सकता है। इस खबर के आने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि राहुल या पार्टी के किसी अन्य नेता के आरएसएस कार्यक्रम में भाग लेने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। खड्गे ने ये भी कहा था कि 'पहले बुलावा आने दीजिए। यह सब चुनावी कवायद है। अगर राहुल मुझसे वहां जाने के बारे में पूछेंगे तो मैं यही कहूंगा कि वहां जाने का कोई सवाल ही नहीं है। ऐसे लोगों से मंच साझा करने की जरूरत नहीं।'

गौरतलब है कि इससे पहले आरएसएस वालों ने अपने कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस नेता प्रणब मुखर्जी को बुलाया था। प्रणब मुखर्जी ने न्यौता स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल भी हुए थे, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था। उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी समेत कई कांग्रेसी नेता नाराज हो गए थे।  

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब