लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, सोनिया गांधी ने दी मंजूरी: सूत्र

By रुस्तम राणा | Updated: September 19, 2022 21:56 IST

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस सांसद ने सोमवार को इस संबंध में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और उनसे पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की मंजूरी ली।

Open in App
ठळक मुद्देथरूर को अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की कांग्रेस की अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दी मंजूरीसोनिया गांधी के सामने उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की इच्छा जताईशशि थरूर पार्टी में कर रहे हैं सुधारों की मांग, वे जी-23 के हैं सदस्य

नई दिल्ली:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूरकांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस सांसद ने सोमवार को इस संबंध में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और उनसे पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की मंजूरी ली। 

सूत्रों के अनुसार, सोमवार हो हुई मुलाकात में जब थरूर ने पार्टी के शीर्ष पद के लिए चुनाव लड़ने को लेकर सोनिया गांधी से पूछा तो उन्होंने उनसे कहा कि वह आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं। सोनिया ने कहा कि वह (शशि थरूर) चुनाव लड़ सकते हैं (पार्टी अध्यक्ष पद के लिए) अगर वे चाहें तो कोई भी चुनाव लड़ सकता है। तिरुवनंतपुरम से पार्टी सांसद ने  17 अक्टूबर को होने वाले अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने थरूर की उम्मीदवारी के बारे में एएनआई से बात करते हुए कहा कि जो कोई भी चुनाव लड़ना चाहता है वह स्वतंत्र है और ऐसा करने के लिए आपका स्वागत है। उन्होंने कहा “यह सीपी (कांग्रेस अध्यक्ष) और आरजी (राहुल गांधी) की लगातार स्थिति रही है। यह एक खुली, लोकतांत्रिक और पारदर्शी प्रक्रिया है। किसी को चुनाव लड़ने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है।'

सोनिया गांधी के साथ बैठक तब हुई जब थरूर ने पार्टी सुधारों की मांग वाली एक याचिका का स्वागत किया। “मैं इस याचिका का स्वागत करता हूं जिसे @INCIndia के युवा सदस्यों के एक समूह द्वारा प्रसारित किया जा रहा है, जो पार्टी में रचनात्मक सुधार की मांग कर रहा है। इसने अब तक 650 से अधिक हस्ताक्षर एकत्र किए हैं। मुझे इसका समर्थन करने और इससे आगे जाने में खुशी हो रही है। 

इससे पहले, अध्यक्ष चुनाव पर एक मलयालम दैनिक में अपने लेख में, उन्होंने कहा कि लोग यह अनुमान लगाने के लिए स्वतंत्र हैं कि क्या वह पार्टी में शीर्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। शशि थरूर जी-23 के सदस्य हैं जिन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष को पार्टी में सुधार की मांगों को लेकर पत्र लिखा था। इसके अलावा उन्होंने पिछले दिनों भी अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में पादर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर चिट्ठी लिखी थी।

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया