लाइव न्यूज़ :

सीमांचल एक्सप्रेस हादसाः टूटा हुआ था रेल ट्रैक, चश्मदीदों ने कहा-एक्सीडेंट के समय गहरी नींद में थे यात्री

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 3, 2019 09:32 IST

सीमांचल एक्सप्रेस हादसाः चश्मदीदों ने आरोप लगाया है कि रेल हादसे के बाद रेलवे प्रशासन बहुत देर बाद पहुंचा है। उन्होंने बताया है कि रेल हादसा उस समय हुआ है जब सभी गहरी नींद में सो रहे थे।

Open in App

बिहार के हाजीपुर में रविवार (3 फरवरी) को तड़के बड़ा रेल हादसा हुआ है, जिसमें जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस की नौ बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चश्मदीदों ने आरोप लगाया है कि रेल हादसे के बाद रेलवे प्रशासन बहुत देर बाद पहुंचा है। उन्होंने बताया है कि रेल हादसा उस समय हुआ है जब सभी गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की नौ पटरियां बोगी से उतर गईं। लोगों को समझ ही नहीं आया कि अचानक क्या हो गया है। स्थानीय लोगों के ने बताया है कि रेल ट्रैक टूटा हुआ था। 

चश्मदीदों का कहना था कि रेवले प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। ट्रेन में यात्रियों ने कुछ गंभीर घायल लोगों को खुद से बाहर निकाला है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि अभी यात्रियों की मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को सुबह 4 बजे सहदोई बुजुर्ग के पास सीमांचल एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतर गईं। तीन स्लीपर (एस8, एस9, एस10) और एक एसी (बी3) कोच समेत नौ बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे के बाद यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई। 

रेलवे मंत्रालय ने बताया कि सीमांचल एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतरने की वजह से हादसा हुआ है और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अडिशनल डायरेक्टर जनरल (पीआर रेलवे) स्मिता वत्स शर्मा ने कहा कि 'हमारी प्राथमिकता इस वक्त बचाव ऑपरेशन पर है। एनडीआरएफ की दो टीम घटनास्थल पर मौजूद है। रेलवे मेडिकल वैन और डॉक्टरों की टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया है।' 

इस हादसे को लेकर रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिये है। जिसमें, सोनपुर  06158221645,  हाजीपुर 06224272230 और बरौनी 0627923222 के हेल्पलाइन नंबर शामिल हैं। 

वहीं, रेल मंत्री पीयूष गोयल ऑफिस के अनुसार, सीमांचल एक्सप्रेस की दुर्घटना के संबंध रेल मंत्री पीयूष गोयल रेलवे बोर्ड के सदस्यों और पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के जीएम के संपर्क में हैं। उन्होंने इस हादसे में गई मासूमों की जान पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 

टॅग्स :सीमांचल एक्सप्रेसपीयूष गोयलबिहाररेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप