लाइव न्यूज़ :

सीमांचल एक्सप्रेस हादसे के शिकार यात्रियों के लिए रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 3, 2019 11:07 IST

सीमांचल एक्सप्रेस हादसा: रेलवे ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस हादसे का शिकार हुए मृतक यात्रियों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।

Open in App

बिहार के हाजीपुर में रविवार (3 फरवरी) को जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, इस हादसे के बाद रेलवे ने मुआवजे का ऐलान किया है, जिसमें मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

रेलवे ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस हादसे का शिकार हुए मृतक यात्रियों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, मामूली चोटों का सामना कर रहे यात्रियों को 50,000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सभी चिकित्सा व्यय भी रेलवे द्वारा वहन किया जाएगा।  

बताते चलें कि यह हादसा रविवार को करीब सुबह 4 बजे हुआ है, जिसमें सहदोई बुजुर्ग के पास सीमांचल एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतर गईं।तीन स्लीपर (एस8, एस9, एस10) और एक एसी (बी3) कोच समेत नौ बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे के बाद यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई। वहीं, रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए। जारी नंबरों में सोनपुर 06158221645, हाजीपुर 06224272230, बरौनी 0627923222 और पटना 06122202290, 06122202291, 06122202292, 06122213234 हैं। 

रेलवे मंत्रालय ने बताया कि सीमांचल एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतरने की वजह से हादसा हुआ है और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अडिशनल डायरेक्टर जनरल (पीआर रेलवे) स्मिता वत्स शर्मा ने कहा कि 'हमारी प्राथमिकता इस वक्त बचाव ऑपरेशन पर है। एनडीआरएफ की दो टीम घटनास्थल पर मौजूद है। रेलवे मेडिकल वैन और डॉक्टरों की टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया है।' 

वहीं, रेल मंत्री पीयूष गोयल ऑफिस के अनुसार, सीमांचल एक्सप्रेस की दुर्घटना के संबंध रेल मंत्री पीयूष गोयल रेलवे बोर्ड के सदस्यों और पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के जीएम के संपर्क में हैं। उन्होंने इस हादसे में गई मासूमों की जान पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 

टॅग्स :सीमांचल एक्सप्रेसरेल हादसापीयूष गोयलबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव