लाइव न्यूज़ :

बिहारः BJP अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

By एस पी सिन्हा | Updated: October 29, 2018 20:58 IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केरल में सबरीमाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कथित तौर पर कहा था कि, 'अदालतों को आदेश ऐसे देने चाहिये, जिनका पालन हो सके। ऐसे आदेश नहीं देने चाहिये, जो लोगों की आस्था को तोड़ने का काम करें।

Open in App

बिहार के सीतामढ़ी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला सीतामढ़ी के व्यवहार न्यायालय में धारा 124/ए, 120/डी एवं 295/ए के तहत दर्ज किया गया है। अधिवक्ता ठाकुर चंदन सिंह ने यह मामला दर्ज कराया है।

बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केरल में सबरीमाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कथित तौर पर कहा था कि, 'अदालतों को आदेश ऐसे देने चाहिये, जिनका पालन हो सके। ऐसे आदेश नहीं देने चाहिये, जो लोगों की आस्था को तोड़ने का काम करें। साथ ही उन्हें चेताया कि अगर वह आस्था के मुद्दे को छेड़ने की कोशिश करेंगे तो फिर भाजपा केरल सरकार को उखाड़ फेंकने में संकोच नहीं करेगी।

वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा सबरीमाला मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की गई टिप्पणी पर कहा था कि अदालत को इसका संज्ञान जरूर लेना चाहिए।

उन्होंने कहा था कि केंद्र में सत्तासीन पार्टी के अध्यक्ष के ऐसे गैर-ज़िम्मेदाराना सार्वजनिक बयानों से यह स्पष्ट है कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। अमित शाह के दिए गए बयान के बाद कम्युनिस्ट पार्टी ने शाह पर हमला बोला है। 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सबरीमाला मंदिर के विरोध के पीछे अमित शाह का हाथ है। इसके बाद अधिवक्ता ठाकुर चंदन सिंह ने यह मामला दर्ज कराते हुए अमित शाह के खिलाफ कानूनी कार्रवई की मांग की है।

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस