लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री जयशंकर की बढ़ाई गई सुरक्षा, कनाडा के गुरुद्वारे में पीएम मोदी-जयशंकर के 'वांटेड' पोस्टर लगने के बाद एक्शन में भारत

By अंजली चौहान | Updated: October 13, 2023 09:37 IST

पोस्टरों में पहले कनाडा में भारतीय उच्चायोग और वाणिज्य दूत की हत्या का आह्वान किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देएस जयशंकर की सुरक्षा की गई और कड़ी एस जयशंकर और पीएम मोदी के कनाडा में लगे वांटेड पोस्टर विदेश मंत्री को जेड कैटगरी की सुरक्षा दी गई

नई दिल्ली: कनाडा में भारत के खिलाफ साजिश रच रहे खालिस्तानियों की हिमाकत दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। खालिस्तानियों ने भारत के विरोध में एक गुरुद्वारे में पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य भारतीयों अधिकारियों के पोस्टर लगाए हैं। इन आपत्तिजनक पोस्टरों के सामने आने के बाद भारत ने एक्शन लेते हुए इस पर अपना कड़ा विरोध जताया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन पोस्टरों के सामने आने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ा दी है। एस जयशंकर को अब से 'जेड कैटगरी' श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। इससे पहले विदेश मंत्री को वाई कैटगरी की सुरक्षा दी गई थी लेकिन सुरक्षा कारणों को देखते हुए इसमें इजाफा किया गया है। 

दरअसल, खालिस्तानी समूह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के बाहर, जहां हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई थी, मंगलवार को ये पोस्टर लगाए, जिसमें इस बात पर "जनमत संग्रह" की घोषणा की गई कि क्या भारत से अलग एक अलग राज्य बनाया जाना चाहिए।

मालूम हो कि यह वही गुरुद्वारा है जहां पर खालिस्तानी निज्जर की हत्या हुई थी। यह पोस्टर ऐसे समय में लगाए गए हैं जब खालिस्तानी चरमपंथी गुरपतवंत सिंह पन्नून ने अलगाववादी आंदोलन की तुलना फिलिस्तीन की स्थिति से करते हुए कहा था कि एसएफजे हमास जैसे हमलों को अंजाम देगा।

भारत ने जताया विरोध 

जानकारी के अनुसार, इस घटना के सामने आने के बाद भारत में कनाडाई उच्चायुक्त कैमरून मैके को बुधवार को साउथ ब्लॉक में बुलाया गया और विरोध जताया गया। विरोध में ट्रूडो सरकार से सरे गुरुद्वारे में लगे पोस्टरों को तुरंत हटाने, पीएम, विदेश मंत्री और कनाडा में भारत के राजनयिक को खतरे की जांच करने और फिर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया।

जयशंकर की सुरक्षा अब केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) की वीआईपी सुरक्षा शाखा द्वारा की जाएगी, जो देश में सबसे अधिक खतरे की आशंका वाले लगभग 176 लोगों की सुरक्षा करती है।

टॅग्स :S Jaishankarकनाडाभारतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील