लाइव न्यूज़ :

कोरोनो वायरस से लड़ने में 'भीलवाड़ा मॉडल' कैसे बन गया केस स्टडी, SDM टीना डाबी ने बताई पूरी प्लानिंग

By सुमित राय | Updated: April 10, 2020 14:26 IST

भीलवाड़ा में शुरुआती दिनों में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ा था, लेकिन प्रशासन ने इस पर कंट्रोल किया और अब तक सिर्फ 28 मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने को लेकर 'भीलवाड़ा मॉडल' लगातार हो रही है।राजस्थान का भीलवाड़ा जिला कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने वाला पहला शहर है। एसडीएम टीना डाबी ने बताया है भीलवाड़ा मॉडल क्या है और इस पर किस तरह से काम किया गया।

कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में तेजी से बढ़ रहा है और केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें इसे कंट्रोल में करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही हैं। इस बीच कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने को लेकर 'भीलवाड़ा मॉडल' लगातार हो रही है।

राजस्थान का भीलवाड़ा जिला कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने वाला पहला शहर है। इस शहर में प्रशासन के साथ-साथ लोगों ने भी काफी मुस्तैदी से काम किया और अब हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। 'भीलवाड़ा मॉडल' क्या है और इस पर किस तरह से काम किया गया, इसको लेकर भीलवाड़ा की एसडीएम टीना डाबी जानकारी दी है।

हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए टीना डाबी ने बताया, "सबसे पहले हमने लोगों को भरोसे में लिया और फिर जिले को पूरी तरह से आयसोलेट किया गया। शहर में 19 मार्च को पहला कोरोना वायरस का केस सामने आया। 20 मार्च को ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया ने सभी दुकानों को बंद करने और लोगों से नहीं घबराने के अपील की।"

टीना डाबी ने बताया, "डॉक्टरों द्वारा टेस्टिंग किए जाने के बाद उन्हें लगा कि भीलवाड़ा शहर कोरोना वायरस के लिए हॉटस्पॉट बन सकता है। उन्हें इस बात का असहसास हुआ कि कई लोग एक दूसरे के संपर्क में आए हैं, जिससे यह महमारी लोगों में जल्दी फैल जाएगी। इसकी गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तेजी से काम किया और पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया।"

उन्होंने बृजेश बांगर मेमोरियल हॉस्पिटल (बीबीएमएच) के बारे में बात करते हुए कहा, "जिनके डॉक्टर और कर्मचारी इस क्षेत्र में सबसे पहले पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद बहुत आक्रामक तरीके से स्क्रीनिंग प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें चिकित्सा कर्मचारियों, उनके परिवारों और अंततः शहर के सभी लोगों की स्क्रीनिंग की गई।"

टीना ने बताया, "25 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान हुआ, लेकिन भीलवाड़ा जिला प्रशासन ने इससे पहले ही शहर को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया। दो घंटे के भीतर जिले के कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने कड़ा फैसला लिया कि हमें कर्फ्यू में जाने की जरूरत है और भीलवाड़ा को पूरी तरह बंद कर दिया गया।"

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक कुल 463 मामले सामने आए है और तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 21 लोग ठीक भी हुए हैं। भीलवाड़ा की बात करें तो शुरुआत में यहां तेजी से मामले सामने आए थे, लेकिन अब यह थम गया है और यहां 28 लोग संक्रमित हुए हैं।

देशभर में कोरोना वायरस के अब तक तक 6400 मामले सामने आ चुके हैं और 199 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस बीच 503 लोग ठीक भी हुए हैं। दुनियाभर में इस महामारी ने 16 लाख से ज्यादा लोगों की अपनी चपेट में ले चुका है और 95 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। विश्वभर में 3.53 लाख लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह