लाइव न्यूज़ :

सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से सत्तारूढ़ दल में गुटबाजी शुरु : जयवर्धन सिंह

By भाषा | Updated: August 25, 2021 16:06 IST

Open in App

मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता जयवर्धन सिंह ने बुधवार को कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस में गुटबाजी समाप्त हो गई है लेकिन सत्तारूढ़ दल में अब ‘‘शिवराज भाजपा’’, ‘‘महाराज भाजपा’’ और ‘‘नाराज भाजपा’’ जैसे तीन गुट बन गए हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह ने सिंधिया के भाजपा में प्रवेश से पार्टी की राज्य इकाई में गुटबाजी शुरू होने का दावा करते हुए यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ सिंधिया के रहने तक कांग्रेस में गुटबाजी थी, जो अब खत्म हो गयी है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से सत्तारूढ़ दल में ‘शिवराज भाजपा’, ‘महाराज भाजपा’ और ‘नाराज भाजपा’ जैसे तीन गुट बन गए हैं।’’ सिंह ने जोर देकर कहा, ‘‘ कांग्रेस अब मध्यप्रदेश में गुटबाजी की बीमारी से मुक्त हो गई है।’’ सिंह स्पष्ट रूप से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति वफादार भाजपा नेताओं को ‘शिवराज भाजपा’, सिंधिया (उनकी शाही पृष्ठभूमि के कारण महाराज के तौर पर संबोधित किया जाता है) के प्रति वफादार लोगों को ‘महाराज भाजपा’ तथा सिंधिया के पार्टी में शामिल होने से नाखुश नेताओं को ‘नाराज भाजपा’ कह कर संबोधित कर रहे थे । गुना के पूर्व सांसद सिंधिया ने पिछले साल मार्च में कांग्रेस के कई विधायकों के साथ पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गये थे । जिसके परिणामस्वरुप प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस की करीब 15 महीने पुरानी सरकार गिर गई थी । हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया है। इस महीने की शुरुआत में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से प्रभावित ग्वालियर और चंबल संभाग के विभिन्न इलाकों का जयवर्धन सिंह दौरा करेंगे। उन्होंने मुफ्त राशन वितरण के लिए बने थैलों पर भाजपा नेताओं की फोटो छापे जाने की आलोचना की थी । उन्होंने कहा, ‘‘ जब क्षेत्र के लोग बाढ़ के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे थे, तब सत्ताधारी दल के सदस्य अन्न उत्सव मना रहे थे। हालांकि यह योजना मूल रुप से कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार द्वारा शुरु की गई थी।’’ सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि एक दिन ये भाजपा नेता खाद्यान्न पर भी अपनी तस्वीरें छपवाएंगे। मालवा क्षेत्र में हाल की घटनाओं से सांप्रदायिक तनाव के बारे में पूछे जाने पर राघौगढ़ के कांग्रेस विधायक ने कहा कि सरकार को निष्पक्ष कार्रवाई करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ मध्यप्रदेश में इसके (सांप्रदायिक तनाव) अलावा भी बेरोजगारी, कोविड-19 से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवा में बुनियादी ढांचे की कमी, महंगाई आदि जैसी समस्याएं है। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण की गति में तेजी लाने की जरुरत है। सरकार को इन मुद्दों पर ध्यान देकर उनका समाधान करना चाहिए।’’ भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा उनके पिता दिग्विजय सिंह को ‘‘तालिबानी’’ कहने पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा जिस तरह बयान दे रहे हैं, इससे उनकी गंभीरता कम होती है। जयवर्धन ने कहा कि जाति आधारित जनगणना करना जरुरी है और सरकार को इस पर विचार करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतलालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है”

भारतबिहार विधानसभा का 18वें अध्यक्ष चुने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार, सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ले गए आसन तक

भारत अधिक खबरें

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी