लाइव न्यूज़ :

बिहार में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विकसित किया ‘स्नेक डिटेक्टर बैरियर’, घर के आसपास नहीं फटकेंगे सांप

By एस पी सिन्हा | Updated: January 10, 2026 17:05 IST

इस नवाचार को विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के पूर्व डीन प्रो. मनेंद्र कुमार और पीजी जूलॉजी विभाग के डॉ. ब्रज किशोर प्रसाद सिंह ने विकसित किया है। 

Open in App

पटना: बिहार में मुजफ्फरपुर स्थित बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक अनोखा और उपयोगी उपकरण विकसित किया है, जिसका नाम है ‘स्नेक डिटेक्टर बैरियर’ (सर्प निवारक अवरोध)। यह डिवाइस न केवल इंसानों को सर्पदंश से बचाएगी, बल्कि सांपों के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएगी। इस नवाचार को विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के पूर्व डीन प्रो. मनेंद्र कुमार और पीजी जूलॉजी विभाग के डॉ. ब्रज किशोर प्रसाद सिंह ने विकसित किया है। 

इस डिवाइस के डिजाइन को यूके इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज ऑफिस से पेटेंट मिल चुका है और इसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता भी प्राप्त हो गई है, जो बिहार के वैज्ञानिक नवाचार के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। 

यह डिवाइस जंग-रोधी माइल्ड स्टील से बने डुअल-लेयर रिपेलेंट स्टेशन पर आधारित है। हर स्टेशन एक स्व-नियंत्रित यूनिट की तरह काम करता है। इसके ऊपरी चेंबर में लगभग 300 ग्राम कंकड़ या रेत और 20 एमएल कार्बोलिक एसिड या पर्यावरण-अनुकूल तेल जैसे लौंग और सिट्रोनेला डाले जाते हैं। 

इनके रासायनिक मिश्रण से निकलने वाली तीखी गंध नियंत्रित छिद्रों के जरिए बाहर फैलती है, जिससे एक निश्चित सीमा के आगे सांप प्रवेश नहीं कर पाते। जब गंध की तीव्रता कम होने लगती है, तो डिवाइस में लगी एलईडी और वायरलेस सिग्नल के जरिए अलर्ट मिल जाता है। 

ठंडे मौसम में गंध के बेहतर प्रसार के लिए इसमें सोलर हीट प्लेट की वैकल्पिक सुविधा भी दी गई है। इसे जमीन पर बोल्ट या स्टैंड-माउंटेड फ्रेम से मजबूती से लगाया जा सकता है। इस डिवाइस की अनुमानित लागत करीब 1500 रुपये है। एक बार मिश्रण भरने के बाद लगभग 15 दिनों तक यह प्रभावी रहती है और रिफिल पर मात्र 40 से 50 रुपये का खर्च आता है। 

प्रो. मनेंद्र कुमार के अनुसार, भारत में हर साल सर्पदंश से लगभग 60 हजार मौतें होती हैं। ऐसे में यह डिवाइस मानव सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन दोनों के लिए एक क्रांतिकारी समाधान साबित हो सकती है।

टॅग्स :बिहारसाइंस न्यूज़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?