लाइव न्यूज़ :

सिक्किम में एलकेजी से पांचवीं कक्षा तक के स्कूल सोमवार से खुलेंगे

By भाषा | Updated: February 14, 2021 19:49 IST

Open in App

गंगटोक, 14 फरवरी सिक्किम में 11 महीने के अंतराल के बाद प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी स्कूल सोमवार से खुलेंगे और कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जायेगा। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

समग्र शिक्षा निदेशक भीम थताल ने सभी सरकारी स्कूलों, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को एलकेजी से पांचवीं कक्षा तक की कक्षाएं खोलने के लिये परिपत्र जारी किया।

इस हिमालयी प्रदेश में बड़ी कक्षा के छात्रों के लिये अक्टूबर से स्कूल चल रहे हैं। पिछले साल मार्च में कोविड-19 महामारी के बाद से स्कूल बंद थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी मानकों एवं दिशा निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा। इसके अलावा शिक्षा विभाग के निर्देशों का भी पालन करना जरूरी होगा।

केंद्रीय मंत्रालय के मानक के अनुसार छात्रों की उपस्थिति माता-पिता एवं अभिभावक की सहमति से ही होगी।

प्रत्येक कार्य दिवस को स्कूलों का संचालन दोपहर दो बजे तक होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़