लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कक्षा पांचवीं से 12वीं तक के स्कूल फिर से खुले

By भाषा | Updated: January 7, 2021 21:24 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात जनवरी पंजाब में महीनों बंद रहने के बाद कक्षा पांचवीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल बृहस्पतिवार को फिर से खुल गए, जिससे बच्चों को महीनों तक ऑनलाइन पढ़ने के बाद कक्षाओं में लौटने का अवसर मिला।

पिछले साल मार्च महीने में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए देश भर में स्कूल बंद कर दिए गए थे।

स्कूल के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने कड़ाई से कोरोनावायरस से संबंधित सुरक्षा दिशा निर्देशों का पालन किया और शिक्षकों ने बच्चों में सामाजिक दूरी सुनिश्चित की। कुछ स्कूलों में बच्चों को मास्क भी उपलब्ध कराया गया।

छात्रों ने कहा कि वे लंबे समय के बाद अपने सहपाठियों और शिक्षकों से मिलने के लिए उत्साहित थे।

होशियारपुर में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलवाड़ा की छात्राओं का स्कूल परिसर में घुसते ही खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके यहां पहुंचने पर स्कूल के प्राचार्य व शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्कूल की प्राचार्या सुरेश कुमारी ने बताया कि 740 विद्यार्थियों में से 625 स्कूल आए। स्कूल खुलने के पहले ही सभी बेंच साफ-सुथरी कर दी गई थीं।

अभिभावक-शिक्षक की बैठक में भाग लेने आए कई अभिभावकों ने भी स्कूलों के फिर से खुलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे।

पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बुधवार को कहा था कि अभिभावकों की लगातार मांग के बाद राज्य सरकार ने सात जनवरी से सभी सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया था।

स्कूल का समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग