लाइव न्यूज़ :

मुंबई के गड्ढों को भरने के लिए बीएमसी द्वारा आवंटित राशि में घोटाले का दावा

By भाषा | Updated: September 27, 2021 21:21 IST

Open in App

मुंबई, 27 सितंबर महाराष्ट्र के भाजपा विधायक आशीष शेलार ने सोमवार को मुंबई नगर निकाय और इसमें सत्तारूढ़ शिवसेना पर शहर में गड्ढों से भरी सड़कों को लेकर हमला किया और इन गड्ढों को भरने पर खर्च की जा रही राशि में बड़ा घोटाला होने का आरोप लगाया ।

शेलार ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का वेब पोर्टल कहता है कि मुंबई की दो हजार किलोमीटर लंबी सड़कों पर केवल 927 गड्ढे हैं । उन्होंने कहा, ‘‘अगर ऐसा है तो यह बेहद हास्यास्पद है क्योंकि बीएमसी ने इन 927 गड्ढों को भरने के लिए 48 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।’’

भाजपा विधायक ने शहर की सड़कों में बने इन गड्ढों को भरने के लिये इतनी बड़ी राशि खर्च किये जाने पर सवाल उठाया ।

उन्होंने कहा, ‘‘यह गड़बड़ लग रहा है। इसमें कोई बड़ा घोटाला नजर आ रहा है। जांच चल रही है और बहुत जल्द सच्चाई सामने आ जाएगी।’’

मुंबई की महापौर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर को आड़े हाथों लेते हुये शेलार ने सवाल किया कि क्या उन्हें शहर के भौगोलिक तथ्यों की जानकारी है ? विकास के उद्देश्य से उन्होंने कभी भी मुंबई शहर के पूरे नक्शे को देखा है ?’’

वर्ली क्षेत्र की थ्री-डी मैपिंग को लेकर शिवसेना और बीएमसी पर निशाना साधते हुए शेलार ने कहा कि फुटपाथों के सौंदर्यीकरण से लेकर कोविड-19 केंद्र स्थापित करने और जल निकासी पाइप लगाने तक, सब कुछ वर्ली और कला नगर क्षेत्र में ही किया जाता है ।

वर्ली, प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे का विधानसभा क्षेत्र है । ठाकरे का निजी आवास ‘मातोश्री’ बांद्रा के कलानगर इलाके में स्थित है।

भाजपा विधायक ने पूछा, ‘‘वर्ली और कलानगर से आगे भी मुंबई है या नहीं ?’’

शेलार ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे पर भी हमला बोला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा