लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने राज्यों को सूचना आयोग में रिक्तियों,लंबित मामलों की स्थिति रिपोर्ट देने को कहा

By भाषा | Updated: August 19, 2021 01:28 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने राज्यों को बुधवार को सूचना के अधिकार के तहत राज्य सूचना आयोग (एसआईसी) में रिक्तियों की संख्या तथा लंबित याचिकाओं के ब्यौरे की स्थिति रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया। न्यायाधीश एस अब्दुल नजीर एवं न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की पीठ ने सात जुलाई को केंद्र और राज्यों से 2019 के अपने आदेश के अनुपालन की रिपोर्ट मांगी थी, जिसमें उन्हें पारदर्शिता कानून के तहत सीआईसी और राज्य पैनल में सूचना आयुक्तों के पदों को समयबद्ध तरीके से भरने को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था। इससे पहले न्यायालय ने कहा था कि अनुपालन पर केंद्र की अंतिम स्थिति रिपोर्ट एक वर्ष पहले दायर की गई थी और उसने अतिरिक्त सॉलीसिटर जनरल माधवी दीवान को रिक्तियों की स्थिति, उन्हें भरने के लिए उठाए गए कदमों और अन्य निर्देशों के पालन पर नए सिरे से स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। शीर्ष अदालत केंद्रीय सूचना आयोग और एसआईसी में नियुक्तियों पर 2019 के फैसले को लागू करने का अनुरोध करने वाली एक आरटीआई कार्यकर्ता की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम