लाइव न्यूज़ :

'भगवान सब देख रहे हैं, वह न्याय करेंगे', सत्येंद्र जैन के अस्पताल में भर्ती होने के बाद केजरीवाल ने कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: May 25, 2023 14:15 IST

आप संयोजक केजरीवाल ने ट्वीट किया- जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है।

Open in App
ठळक मुद्देसत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के शौचालय में चक्कर खाकर गिर पड़े थे।जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन की हालत को लेकर पीएम मोदी पर बिना नाम लिए निशाना साधा।

नई दिल्लीः तिहाड़ जेल में चक्कर खाकर गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के शौचालय में चक्कर खाकर गिर पड़े थे। जैन के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद केजरीवाल ने कहा कि 'भगवान सब देख रहे हैं, वह सबके साथ न्याय करेंगे।'

आप संयोजक केजरीवाल ने ट्वीट किया- जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री खबर को शेयर करते हुए आगे लिखा कि  उस तानाशाह की एक ही सोच है - सबको खत्म कर देने की, वो सिर्फ “मैं” में ही जीता है। वो सिर्फ खुद को ही देखना चाहता है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।

 धन शोधन के एक मामले में पिछले साल मई में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं।  इससे पहले भी एक बार सत्येंद्र जैन शौचालय में गिर गए थे और उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। जैन को तबीयत ठीक न होने की वजह से सोमवार को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था।

टॅग्स :सत्येंद्र जैनअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर