लाइव न्यूज़ :

पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे सत्यपाल मलिक ने कहा- किसानों की तरह तुमसे भी माफी मांगेंगे पीएम मोदी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 26, 2023 18:14 IST

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जारी पहलवानों के धरने को समर्थन देने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी पहुंचे। सत्यपाल मलिक ने कहा कि यह हमारे देश की सभी महिलाओं की लड़ाई है।

Open in App
ठळक मुद्देपहलवानों को समर्थन देने जंतर-मंतर पहुंचे सत्यपाल मलिककहा- पीएम मोदी को पहलवानों से माफी मांगनी पड़ेगीकहा- यह हमारे देश की सभी महिलाओं की लड़ाई है

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहलवानों का धरना जारी है। पहलवानों को समर्थन देने के लिए कई राजनेता भी पहुंच रहे हैं। धरने के चौथे दिन बुधवार, 26 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी पहुंचे और कहा कि यह लड़ाई सिर्फ पहलवानों की नहीं है, यह हमारे देश की सभी महिलाओं की लड़ाई है।

सत्यपाल मलिक ने कहा कि जैसे किसानों के सामने सरकार को झुकना पड़ा था और पीएम मोदी को माफी मांगनी पड़ी थी वैसे ही पहलवानों से भी माफी मांगनी पड़ेगी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "जब किसान संघों ने कुछ महीने पहले विरोध प्रदर्शन किया, तो वे पीएम से माफी मंगवाने में सफल रहे थे। तुम (पहलवान) भी इस ही तरह सफल हो कर ही रहोगे।"

सत्यपाल मलिक ने आगे कहा, "पहलवानों का समर्थन बढ़ाने की जरूरत है और मैं इसे बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत रूप से अपनी भूमिका निभाऊंगा, क्योंकि यह लड़ाई सिर्फ उनकी नहीं है, यह हमारे देश की सभी महिलाओं की लड़ाई है। मैं इन पहलवान लड़कियों को धैर्य रखने के लिए कहना चाहता हूं, क्योंकि यह इस लड़ाई में सफल होंगी, देश इनके साथ है। इन्हें कुश्ती के क्षेत्र में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए संघर्ष करने वाली लड़कियों के रूप में याद किया जाएगा।"

बता दें कि इस मामले में पहलवानों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि पहलवानों ने याचिका में यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन पर विचार किए जाने की जरूरत है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने अब तक एफआईआर न दर्ज किए जाने को लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया है। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने 7 महिला शिकायतकर्ताओं के नाम ज्यूडिशियल रिकॉर्ड से हटाने के लिए कहा, ताकि इनकी पहचान सामने ना आए।

पहलवानों द्वारा खुद पर लगाए गए आरोपों पर कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अब मामला प्रीम कोर्ट में है और कोर्ट फैसला करेगा। 

टॅग्स :सत्यपाल मलिकWrestling Federation of Indiaनरेंद्र मोदीबजरंग पूनियासाक्षी मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर