लाइव न्यूज़ :

सरदार पटेल की 150वीं जयंती, 1 से 15 नवंबर तक ‘भारत पर्व 2025’ मनाया जाएगा, पटना में अमित शाह बोले-कांग्रेस ने हमेशा अपमान किया, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 30, 2025 11:56 IST

Sardar Patel's 150th birth anniversary: इस बार #RunForUnity को भी बड़े स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। सभी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश, जिला, पुलिस स्टेशन, स्कूल और यूनिवर्सिटी में आयोजन होगा।

Open in App
ठळक मुद्देSardar Patel's 150th birth anniversary: इस वर्ष एक विशेष भारत पर्व का आयोजन एकता नगर में किया जा रहा है।Sardar Patel's 150th birth anniversary: 1 नवंबर से 15 नवंबर यानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती तक चलेगा।Sardar Patel's 150th birth anniversary: 15 नवंबर को जनजातीय संस्कृति और उनके सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ इसका समापन हो।

पटनाः बिहार के पटना में राष्ट्रीय एकता दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि सरदार वल्लभभाई पटेल का आजादी के बाद देश को एक करने में, आज के भारत के निर्माण में एक बड़ा योगदान है। कल सरदार पटेल की 150वीं जयंती है। गृह मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष से प्रत्येक 31 अक्टूबर को एक भव्य परेड आयोजित की जाएगी। परेड के दौरान, CAPF और राज्य पुलिस बल अपने कौशल, अनुशासन और वीरता का प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस ने इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ी कि देश सरदार वल्लभभाई पटेल को भुला दे, उनकी कोई प्रतिमा या स्मारक नहीं बनवाया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में कहा कि अब से हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात के एकता नगर में भव्य परेड आयोजित की जाएगी। सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक से 15 नवंबर तक ‘भारत पर्व 2025’ मनाया जाएगा। देश का प्रत्येक नागरिक द्वारा देश की एकता और अखंडता के लिए शपथ लेने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देश में 1 से 15 नवंबर तक ‘भारत पर्व 2025’ मनाया जाएगा। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने यह भी घोषणा की कि सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर अब से हर साल 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को सुबह सात बजकर 55 मिनट से शुरू होने वाली पहली परेड में हिस्सा लेंगे। शाह ने कहा, ‘‘महात्मा गांधी के साथ मिलकर सरदार पटेल ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम की रीढ़ मजबूत की। राष्ट्र की नींव बनाने में उनका योगदान बहुत बड़ा है।

फिर भी कांग्रेस ने इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ी कि देश सरदार पटेल को भुला दे और पार्टी ने उनके नाम पर कोई प्रतिमा या स्मारक नहीं बनवाया।’’ उन्होंने कहा कि दूसरी ओर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण किया, जो आभियांत्रिकी की भव्य मिसाल है।

टॅग्स :वल्लभभाई पटेलअमित शाहबिहार विधानसभा चुनाव 2025BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम