लाइव न्यूज़ :

विपक्षी एकता की खबरों के बीच शरद पवार की अमित शाह से मुलाकात

By योगेश सोमकुंवर | Updated: August 3, 2021 14:43 IST

सोमवार को एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और सुनील तटकरे ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से भी गुप्त मुलाक़ात की थी. सूत्रों के मुताबिक बैठक में महाराष्ट्र में बारिश की वजह से हुए नुकसान को लेकर चर्चा हुई थी. शरद पवार भी यह मुद्दा गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान उठा सकते हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी एकता की खबरों के बीच पवार-शाह की मुलाकातसुप्रिया सुले ने भी की वित्त मंत्री से भेंटमहाराष्ट्र में बारिश की वजह से हुए नुकसान को लेकर हो सकती है चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ दिन पहले मुलाकात के बाद आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. इससे पहले 17 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी से एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया था लेकिन शरद पवार ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया था. 

पवार ने पीएम मोदी से मुलाकात की वजह केंद्र द्वारा नए बनाए गए सहकारिता मंत्रालय को बताया था. मोदी सरकार द्वारा बनाए गए सहकारिता मंत्रालय की कमान गृह मंत्री अमित शाह के ही पास हैं. 

विपक्षी एकता की खबरों के बीच पवार की मुलाकात

पवार ऐसे समय में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर रहे हैं जब विपक्ष एकजुटता दिखाने की कोशिश में जुटा है. विपक्ष की 14 पार्टियों के नेताओं ने आज बैठक कर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई. इस बैठक में एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले भी शामिल हुईं थीं. इसके बाद कई सांसद पेट्रोल-़डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ साइकिल चला कर संसद पहुंचे.

सुप्रिया सुले ने भी की वित्त मंत्री से भेंट

खबरों के मुताबिक सोमवार को एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और सुनील तटकरे ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से भी गुप्त मुलाक़ात की थी. सूत्रों के मुताबिक बैठक में महाराष्ट्र में बारिश की वजह से हुए नुकसान को लेकर चर्चा हुई थी. शरद पवार भी यह मुद्दा गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान उठा सकते हैं. लेकिन सियासी पंडितों का मानना है कि महाराष्ट्र की 'सियासी उठापटक' के बीच इस मुलाकात के कई और मायने भी हो सकते हैं.

महाराष्ट्र सरकार में सब कुछ ठीक-ठाक?हालांकि शरद पवार-पीएम मोदी की मुलाकात पर शिवसेना के सूत्रों ने साफ कहा कि महाविकास अगाड़ी सरकार में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है. एनसीपी के मंत्रियों को जितनी छूट इस सरकार में मिली है उतनी अब तक किसी सरकार में नहीं मिली है. ठाकरे सरकार में कांग्रेस के मंत्री समय-समय पर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले भी कई बार ठाकरे सरकार को परेशान करने वाले बयान दे चुके हैं.

टॅग्स :शरद पवारअमित शाहनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे