लाइव न्यूज़ :

मेघना गुलजार की फिल्म ’सैम बहादुर’ में नजर आएंगी सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख

By भाषा | Updated: December 13, 2021 12:41 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म ‘सैम बहादुर’ में नजर आएंगी। यह एक बायोपिक है, जो फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर है, जिनका किरदार अभिनेता विक्की कौशल अदा कर रहे हैं। फिल्मनिर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रोनी स्क्रूवाला इस फिल्म के निर्माण से जुड़े हैं। मानेकशॉ 1971 में भारतीय सेना के प्रमुख थे, जिस दौरान भारत ने पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश मुक्ति संग्राम का युद्ध लड़ा था। गुलजार ने कहा कि टीम मल्होत्रा और शेख से जुड़ने से उत्साहित है। उन्होंने कहा कि फिल्म में दोनों की ही भूमिकाओं के लिए संवेदनशीलता, गरिमा और संयम की आवश्यकता है और इन पात्रों को जीवंत करने के लिए वह इन अभिनेत्रियों के साथ काम करने को उत्सुक हैं।

फिल्म में कौशल युद्ध नायक की भूमिका अदा कर रहे हैं और मल्होत्रा उनकी पत्नी सिल्लू की भूमिका निभाएंगी जबकि शेख देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब