लाइव न्यूज़ :

जेडीयू से निकलते ही प्रशांत किशोर पर मेहरबान हुई AAP, दिया ये सुझाव

By गुणातीत ओझा | Updated: February 22, 2020 10:57 IST

जेडीयू से नाता तोड़ने के बाद चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर नीतीश विरोधी खेमा मेहरबान हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएए के विरोध पर प्रशांत किशोर और बिहार के मुख्यमंत्री के रिश्तों में आई दरारजेडीयू से अलग होते ही प्रशांत किशोर ने नीतीश के विरोधी दलों से साधा निशानाआम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर चाहें तो हमें ज्वाइन कर सकते हैं

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाता तोड़ते ही कई राजनीतिक दल उनपर मेहरबान हो गए हैं। इस कड़ी में नया नाम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का जुड़ गया है। आप के नेता संजय सिंह ने प्रशांत किशोर को उनकी पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है।

संजय सिंह ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अगर प्रशांत किशोर आम आदमी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं तो हमारी पार्टी को कोई आपत्ति नहीं है। आगे उन्होंने अपने बयान में यह भी जोड़ा कि यह फैसला प्रशांत किशोर का होगा कि वह आना चाहते हैं या नहीं। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनावी रणनीति के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की आई-पैक की सेवा ली थी और चुनाव में आसान जीत दर्ज कर तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। 

बताते चलें कि प्रशांत किशोर ने हाल ही में जेडीयू से नाता तोड़ा है। जेडीयू छोड़ने के बाद उन्होंने कहा था कि वे किसी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने कहा था कि बिहार चुनाव में हार या जीत के लिए किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं होंगे। लेकिन प्रशांत की सक्रियता से ऐसा लग नहीं रहा, उन्होंने जेडीयू से नाता तोड़ते ही नीतीश के विरोधी दल के नेताओं से दिल्ली में मुलाकात की है। गुरुवार को प्रशांत किशोर ने हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के साथ बैठक की। 

टॅग्स :प्रशांत किशोरनीतीश कुमारआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालबिहार विधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत