लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस के संग अजीत पवार के जाने पर संजय राउत का ट्वीट-पाप के सौदागर!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2019 10:21 IST

संजय राउत ने कहा है कि अजीत पवार ने शिवसेना की पीठ में छुरा घोंपा है.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के साथ सरकार बनाने का अजित पवार का व्यक्तिगत फैसला है: शरद पवारमहाराष्ट्र में नयी सरकार का गठन जनादेश की विजय : जावडे़कर

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि उद्धव ठाकरे और एनसीपी चीफ शरद पवार संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल ने शनिवार सुबह देवेंद्र फड़णवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ दिलाई।

भाजपा के साथ सरकार बनाने का अजित पवार का व्यक्तिगत फैसला है: शरद पवार

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि यह अजित पवार का निजी फैसला है, न कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का। शरद पवार ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा को समर्थन देने का अजित पवार का फैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय है। यह राकांपा का फैसला नहीं है। हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि हम इस फैसले का समर्थन नहीं करते।’’

महाराष्ट्र में जनादेश से विश्वासघात हुआ, लोकतंत्र की सुपारी दी गयी: कांग्रेस

 कांग्रेस ने महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में देवेंद्र फड़णवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने को जनादेश के साथ विश्वासघात और लोकतंत्र की सुपारी देना करार दिया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ''मुझे मत देखो यूँ उजाले में लाकर, सियासत हूँ मैं, कपड़े नहीं पहनती। इसे कहते हैं: जनादेश से विश्वासघात, लोकतंत्र की सुपारी। '' इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा को तीन दिनों के भीतर बातचीत पूरी कर लेनी चाहिए थी। 

सिंघवी ने ट्वीट किया, '' महाराष्ट्र के बारे में पढ़कर हैरान हूं। पहले लगा कि यह फर्जी खबर है। निजी तौर पर बोल रहा हूं कि तीनों पार्टियों की बातचीत तीन दिन से ज्यादा नहीं चलनी चाहिए थी। यह बहुत लंबी चली। मौका दिया गया तो फायदा उठाने वालों ने इसे तुरंत लपक लिया।'' उन्होंने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अजित पवार पर तंज कसते हुए कहा, " पवार जी तुस्सी ग्रेट है। अगर यही सही है तो आश्चर्यजनक है। अभी यकीन नहीं है।"

महाराष्ट्र में नयी सरकार का गठन जनादेश की विजय : जावडे़कर

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावडे़कर ने शनिवार को महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़णवीस की अगुवाई में नयी सरकार के गठन को जनादेश का सम्मान बताते हुए राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री को बधाई दी है। जावडे़कर ने ट्वीट किया, ‘‘देवेंद्र फड़णवीस को महाराष्ट्र का दोबारा मुख्यमंत्री बनने की बधाई। उनका मुख्यमंत्री बनना जनादेश का सम्मान है क्योंकि जो खिचड़ी पक रही थी वह घोर जनादेश विरोधी थी। यह महाराष्ट्र की जनता की विजय है। उन्हें बधाई।”

टॅग्स :संजय राउतशरद पवारदेवेंद्र फड़नवीसअजीत पवारउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित