लाइव न्यूज़ :

"अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ती हैं तो उनकी जीत तय": संजय राउत

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 14, 2023 07:18 IST

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, ''भारत में राजनीतिक स्थिति तेजी से बदल रही है और कांग्रेस को लोगों का समर्थन मिल रहा है।''

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।राउत ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ती हैं तो चौंकाने वाले परिणाम हो सकते हैं।राउत ने 2014 के विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन तोड़ने के लिए उद्धव ठाकरे को दोषी ठहराने के लिए भी पीएम मोदी की आलोचना की।

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि अगर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधीवाराणसी से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ती हैं तो चौंकाने वाले परिणाम हो सकते हैं क्योंकि उनका विजयी होना मुश्किल हो सकता है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए संजय राउत ने कहा, "अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ती हैं तो उनकी जीत तय है। वाराणसी के लोग प्रियंका गांधी को चाहते हैं। भाजपा के लिए रायबरेली, वाराणसी और अमेठी की लड़ाई कठिन है।"

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, राउत ने कहा, "भारत में राजनीतिक हालात तेजी से बदल रहे हैं और कांग्रेस को लोगों का समर्थन मिल रहा है। अगर प्रियंका वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से लड़ती हैं तो पीएम मोदी के लिए चुनाव जीतना मुश्किल हो जाएगा और प्रियंका उन पर भारी पड़ सकती हैं।" राउत ने 2014 के विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन तोड़ने के लिए उद्धव ठाकरे को दोषी ठहराने के लिए भी पीएम मोदी की आलोचना की।

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने ये भी कहा, "महाराष्ट्र के सांसदों की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि ठाकरे ने 2014 में गठबंधन तोड़ दिया था। वह झूठ बोल रहे हैं क्योंकि महाराष्ट्र में सभी जानते हैं कि तत्कालीन बीजेपी नेता एकनाथ खड़से ने ठाकरे को फोन किया था और उन्हें गठबंधन तोड़ने के बीजेपी के फैसले की जानकारी दी थी।"

टॅग्स :संजय राउतप्रियंका गांधीवाराणसीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'