लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने 'आज के शिवाजी नरेंद्र मोदी' किताब वापस लेने पर कहा- यह शिवाजी महाराज के सम्मान का विषय था, BJP ने मांगी मांफी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2020 12:09 IST

इस किताब के कारण विरोध तेज होने के बाद पार्टी ने विवाद को शांत करने के लिए ऐसा कदम उठाया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा, 'जय भगवान गोयल (लेखक) की किताब से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को संजय राउत ने कहा कि "आज के शिवाजी: नरेंद्र मोदी" किताब की वापसी एक तरह से छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराष्ट्र के सम्मान और गर्व का विषय था।बीजेपी ने किताब वापस ले ली है और इसके लिए माफी मांगी है, इसलिए मुझे लगता है कि इस मामले को शांत करना चाहिए।  

'आज के शिवाजी नरेंद्र मोदी' किताब पर हुए विवाद के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार (13 जनवरी) को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज से तुलना वाली किताब के लेखक ने अपनी किताब वापस ले ली है। इसके बाद मंगलवार को संजय राउत ने कहा कि "आज के शिवाजी: नरेंद्र मोदी" किताब की वापसी एक तरह से छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराष्ट्र के सम्मान और गर्व का विषय था। बीजेपी ने किताब वापस ले ली है और इसके लिए माफी मांगी है, इसलिए मुझे लगता है कि इस मामले को शांत करना चाहिए।

 इस किताब के कारण विरोध तेज होने के बाद पार्टी ने विवाद को शांत करने के लिए ऐसा कदम उठाया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा, 'जय भगवान गोयल (लेखक) की किताब से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है।

इसके बाद भाजपा ने यह भी कहा कि उन्होंने निजी हैसियत से यह किताब लिखी है। उन्होंने भावनाएं आहत करने के लिए महाराष्ट्र और बाहर के लोगों से खेद भी प्रकट किया है। उन्होंने किताब वापस ले ली है। अब विवाद का अंत हो जाना चाहिए।'

इससे पहले शिवसेना के सांसद संजय राऊत ने भाजपा नेता जयभगवान गोयल द्वारा लिखित 'आज के शिवाजी नरेंद्र मोदी' पुस्तक के विमोचन पर भाजपा को आड़े हाथ लिया। इसे लेकर शिवसेना के साथ-साथ राकांपा ने भी भाजपा को निशाने पर लिया। राऊत ने पिछले दिनों भाजपा में शामिल होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशजों पूर्व सांसद उदयनराजे भोसले, विधायक शिवेंद्रराजे भोसले और सांसद संभाजीराजे भोसले से पूछा है कि क्या छत्रपति के वंशजों को यह मंजूर है?

टॅग्स :संजय राउतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)छत्रपति शिवजी जयंतीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप